Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeNewsCrimeमारपीट व फायरिंग में छर्रा लगने से मासूम सहित दो जख्मी

मारपीट व फायरिंग में छर्रा लगने से मासूम सहित दो जख्मी

Jaitpur firing-उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में बुधवार की देर शाम घटी घटना

खबरे आपकी Jaitpur firing आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में पूर्व विवाद को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। इसमे मारपीट के दौरान दो तथा फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से नाना-नाती जख्मी हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से नाना-नाती एवं मारपीट में दो जख्मी

Jaitpur firing जानकारी के अनुसार जख्मियों में जैतपुर गांव निवासी भारत भूषण सिंह के 32 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार सिंह, जंग बहादुर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार सिंह, स्व.राम प्रवेश सिंह के 44 वर्षीय पुत्र चंदेश्वर कुमार सिंह एवं बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव निवासी गोपाल सिंह के 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सिंह शामिल है। इसमें जख्मी उमेश सिंह को बाएं साइड छाती में छर्रा लगा है। वही उनके नाती रोहित कुमार को दाहिने साइड आंख के नीचे छर्रा लगा है। जख्मी रोहित कुमार सिंह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव अपने ननिहाल आया था।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बड़ी खबर-एसटीएफ और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम को मिली उपलब्धि

जख्मी उमेश कुमार सिंह ने कहा कि उनका पुत्र हनुमान सिंह नें वर्ष 2019 में सोनपुरा पैक्स का चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गया था। उसी समय से दूसरे पक्ष चुनावी रंजिश को लेकर विवाद चला आ रहा है। आज शाम जब वे अपने नाती रोहित कुमार को आरा शहर स्थित एक चिकित्सक के यहां से इलाज करवा कर वापस गांव लौट रहे थे। उसी बीच दूसरे पक्ष के लोग वहां आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते बाद बहुत बढ़ गई।

Rajiv Kapoor का हार्टअटैक से निधन,कपूर फैमिली में शोक की लहर

जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। जिसमें मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। Jaitpur firing फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से उमेश कुमार सिंह एवं उनका नाती रोहित कुमार जख्मी हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

एक-एककर आधा दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर फटे, अफरा-तफरी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular