Friday, April 26, 2024
No menu items!
HomeNewsआरा : जदयू कार्यकर्ताओ ने नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का...

आरा : जदयू कार्यकर्ताओ ने नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का किया स्वागत

JDU Ara कार्यकर्ताओ के मान सम्मान में कोई समझौता नही-उमेश कुशवाहा

खबरे आपकी JDU Ara आरा। एक निजी कार्यक्रम में भाग लेकर पटना लौट रहे जदयू के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा,आरा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद, संजय मालाकार का पहली बार आरा पहुंचने पर भव्य स्वागत जदयू कार्यकर्ताओ ने स्थानीय आरा परिषदन में किया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ता दोपहर से ही एकत्रित होने लगे थे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। जिला के कई क्षेत्रों जगदीशपुर, जीरो माइल एवं सर्किट हाउस में जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल माला नारों के साथ इनका स्वागत किया। इसके बाद जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय आरा परिसदन में बैठक भी की तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया।

कहाः कार्यकर्ताओ के समस्या के समाधान के लिए पार्टी का सेल करेगा काम

23
23

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी के रीढ़, आंख, नाक, कान है, इनके बिना पार्टी की मजबूती संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आप सब के मान सम्मान के लिए पार्टी हमेशा तत्पर है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश स्तर पर अलग से एक सेल बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के नीति सिद्धांतों एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव गांव में घूम कर प्रचार प्रसार करने की जरूरत है। बिहार सरकार के कई कल्याणकारी योजनाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश में संचालित है। बिहार ने पिछले 15 सालों में जो तरक्की की उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी कई जागरूकता कार्यक्रम पार्टी और सरकार चला रही है।

Loot in Ara : अपराधियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस, पहचान को ले खंगाल रही सीसीटीवी

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन की मजबूती हेतु बिहार की बागडोर ऊर्जावान नौजवान उमेश कुशवाहा के हाथ मे सौंपी है, जिससे पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहला कार्यक्रम शाहाबाद प्रक्षेत्र में रखा, जो प्रशंसनीय है। इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से युवाओं में आशा की किरण जगी है।

नव मनोनीत पार्टी के आरा लोक सभा के प्रभारी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको पूरा करने के लिए मैं दिन रात मेहनत करूंगा। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने की जरूरत है। बैठक के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन अशोक शर्मा ने किया।

डॉग स्कॉवयड की टीम द्वारा साढ़े तीन घंटे तक की जाती रही जांच

JDU Ara उपस्थित प्रमुख लोगो मे विधान परिषद सदस्य राधाचरण सेठ, पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव, संजय मालाकार, भाई ब्रह्मेश्वर, कामेश्वर कुशवाहा, नंद किशोर यादव, प्रो. सत्यनारायण सिंह,राजीव रंजन श्रीवास्तव, भीम पटेल,आरा की उप मेयर पुष्पा कुशवाहा, पप्पू चौबे, विश्वनाथ सिंह, राकेश रंजन पुतुल, सुनील पाठक, मंटू शर्मा,नरेंद्र मास्टर, संजय ज्ञानी, अभय विश्वास भट्ट, अंजनी सिंह, जय प्रकाश चौधरी, शशि भूषण चौधरी, मुकुल सिंह, अंशु सिंह सिकरीवाल, राजकुमार पटेल, असगर अली, विपिन विश्वास, ददन राम,जयशंकर कुशवाहा, रंजन बाबा, अवधेश पांडेय, उमेश कुशवाहा, रिंकू चौधरी, विकास सिंह, पप्पू चौधरी, अमित पटेल, अजय पटेल, सुनील कुमार समेत कई थे।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!