Homeबिहारआराएनडीपीएस एक्ट में वांछित टॉप-10 अभियुक्त जितेंद्र गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट में वांछित टॉप-10 अभियुक्त जितेंद्र गिरफ्तार

Top 10 Accused: भोजपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता; उड़ीसा से गांजा तस्करी के मामले में था फरार

  • हाइलाइट: Top 10 Accused
  • जितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी, भोजपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की बड़ी सफलता

आरा। भोजपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आरा के नवादा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित टॉप-10 आरोपियों में शामिल जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड निवासी अकलू साह के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने शनिवार देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जितेंद्र कुमार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल था। उसके खिलाफ इसी वर्ष 2 फरवरी को नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Top 10 Accused : उड़ीसा से गांजा तस्करी का खुलासा

पुलिस के अनुसार, इस मामले में जितेंद्र के तीन अन्य सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। 2 फरवरी 2026 को एसटीएफ और एएनटीएफ की टीम ने उड़ीसा से गांजा तस्करी किए जाने का खुलासा करते हुए आरा में गांजे की बड़ी खेप के साथ कार सवार तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार तस्करों के पास से 76.5 किलोग्राम गांजा, 9,000 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। आरोपियों की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी न्यू कॉलोनी निवासी अविनाश कुमार, विजेंद्र कुमार सिंह और अरमान तिवारी के रूप में हुई थी।

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि वे गोढ़ना रोड निवासी जितेंद्र कुमार के कहने पर उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर आए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे और उनका नेटवर्क बिहार, उड़ीसा समेत अन्य राज्यों तक फैला हुआ था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular