Homeशाहपुरबिलौटीबिलौटी पहुंचे डीएम-एसपी, भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात

बिलौटी पहुंचे डीएम-एसपी, भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात

Bilauti: डीएम मनेश कुमार मीणा और एसपी अवधेश दीक्षित ने बिलौटी में भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात; अनुकंपा नौकरी समेत अन्य सहायता का आश्वासन

  • हाइलाइट: Bilauti
  • सोशल मीडिया दुष्प्रचार पर एफआईआर के निर्देश

आरा। भोजपुर के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित शनिवार को बिलौटी स्थित भरत तिवारी के पैतृक आवास पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने करीब आधे घंटे तक घर में रुककर भरत तिवारी के माता-पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार का कुशलक्षेम जाना और उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया।

Bilauti : परिजनों को सुरक्षा और मदद का भरोसा

परिवार की सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से उनके घर पर पुलिस गार्ड तैनात किया गया है। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से घोषित प्रावधानों के तहत अनुकंपा पर नौकरी सहित अन्य सहायता और सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया दुष्प्रचार की शिकायत
मुलाकात के दौरान परिजनों ने सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा परिवार को बदनाम करने और परेशान किए जाने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने शाहपुर थानाध्यक्ष को तत्काल लिखित आवेदन प्राप्त कर एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

परिजनों ने भरत तिवारी की स्मृति में स्मारक निर्माण, आवास परिसर और आसपास मिट्टी भराई कराने तथा विस्थापित बिलौटी गांव के सरकारी सहायता सूची से छूटे बाढ़ पीड़ितों के नाम जोड़ने की मांग भी रखी। अधिकारियों ने इन मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

कागजी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने का निर्देश
डीएम और एसपी ने मौके पर ही अंचल अधिकारी को बुलाकर परिजनों से जुड़ी सभी कागजी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल से पीड़ित परिवार को सुरक्षा, सरकारी सहायता और उनकी प्रमुख मांगों के समाधान की दिशा में कार्रवाई तेज होने की उम्मीद जगी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular