HomeNewsबिहारपूर्वी गुमटी का लाइट ओवरब्रिज तैयार, जल्द उद्घाटन की उम्मीद

पूर्वी गुमटी का लाइट ओवरब्रिज तैयार, जल्द उद्घाटन की उम्मीद

Light overbridge Ara: निर्माण कार्य पूरा होने से रेलवे लाइन के दक्षिणी छोर के लोगों में खुशी; आरा शहर के दर्जनभर मोहल्लों और आसपास के ग्रामीण इलाकों को मिलेगा सीधा लाभ

  • हाइलाइट: Light overbridge Ara
  • आरा के लोगों के लिए अच्छी खबर
  • पूर्वी गुमटी का इंतजार हुआ खत्म

आरा। शहर के पूर्वी गुमटी पर बन रहा लाइट ओवरब्रिज अब बनकर तैयार हो गया है। रविवार शाम तक ओवरब्रिज की ढलाई का कार्य पूरा कर लिया गया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब जल्द ही इसके उद्घाटन की उम्मीद जताई जा रही है।

लाइट ओवरब्रिज के तैयार होने से रेलवे लाइन के दक्षिणी छोर पर रहने वाले लोगों में खुशी का माहौल है। इसके चालू होने के बाद आरा शहर के दर्जनभर मोहल्लों के साथ-साथ शहर से सटे ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। स्थानीय लोगों को पूर्वी गुमटी पर लगने वाले जाम और रेलवे फाटक बंद होने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

बताया जाता है कि पूर्वी गुमटी के लाइट ओवरब्रिज को आरा के पूर्व सांसद आर.के. सिंह के कार्यकाल में स्वीकृति मिली थी। इसके निर्माण को लेकर वर्तमान सांसद सुदामा प्रसाद ने भी लगातार प्रयास किया। ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को अब इसके औपचारिक उद्घाटन और आवागमन शुरू होने का इंतजार है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular