Goat theft: भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई; पटना नंबर की स्कॉर्पियो जब्त, वाहन मालिक और संदिग्ध चोरों की तलाश जारी
- हाइलाइट: Goat theft
- भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- स्कॉर्पियो में चोरी की बकरियां
- पुलिस को देखते ही भागे चोर
आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से चोरी की गईं चार बकरियों को बरामद किया है। हालांकि, पुलिस टीम को आता देख संदिग्ध चोर स्कॉर्पियो को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने रविवार को प्रेस नोट जारी कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 12 बजे मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात चोर दो बकरियों को चोरी कर पटना के पंजीकरण नंबर वाली स्कॉर्पियो में लादकर उत्तर दिशा की ओर ले जा रहे हैं।
Goat theft: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए चोर
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस अलर्ट हो गई और पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्कॉर्पियो का पीछा शुरू किया। पुलिस को पीछे आता देख वाहन सवार लोग स्कॉर्पियो छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।
पुलिस टीम ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन के साथ कुल चार चोरी की बकरियां बरामद कीं। पुलिस अब स्कॉर्पियो के मालिक और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

