Wednesday, June 25, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर महायज्ञ के लिए चयनित भूमि पर पहुंचे जीयर स्वामी, हुआ भव्य...

शाहपुर महायज्ञ के लिए चयनित भूमि पर पहुंचे जीयर स्वामी, हुआ भव्य स्वागत

Shahpur Mahayagya: श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का शुभागमन मंगलवर की सुबह शाहपुर नगर के मिश्रवलिया रोड के समीप स्थित महायज्ञ के लिए चयनित भूमि बाल पर हुआ

Shahpur Mahayagya: श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का शुभागमन मंगलवर की सुबह शाहपुर नगर के मिश्रवलिया रोड के समीप स्थित महायज्ञ के लिए चयनित भूमि बाल पर हुआ।

  • हाइलाइट्स:Shahpur Mahayagya
    • स्वामी जी महाराज ने महायज्ञ को लेकर दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

Shahpur Mahayagya आरा/शाहपुर: भारत के महान मनीषी ब्रह्मलीन संत पूज्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य पूज्य पाद श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का शुभागमन मंगलवर की सुबह शाहपुर नगर के मिश्रवलिया रोड के समीप स्थित महायज्ञ के लिए चयनित भूमि बाल पर हुआ। श्री जीयर स्वामी जी महाराज यहां 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक रहेंगे। उस दौरान स्वामी जी महाराज के पावन सानिंध्य में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संपन्न होगा। सभी कार्यक्रम स्वामी जी के दिशा-निर्देशन में 5 अप्रैल से 13 अप्रैल तक संपन्न होंगे।

शाहपुर यज्ञ समिति के अध्यक्ष बिजय सिंह (पूर्व चेयरमैन) कोषाध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, संजय पांडेय के अगुवाई में जैसे ही स्वामी जी महाराज बड़का पुरवा (ब्रह्मपुर) से शाहपुर पहुंचे वैसे ही श्रद्धालु भक्तजनों के जयकारा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गाजे बाजे फूल मलाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। श्री जीयर स्वामी जी महाराज के दर्शन व स्वागत के लिए शाहपुर नपं पूर्व चेयरमैन शारदानन्द सिंह उर्फ गुड्डू यादव, हीरा ओझा, हरेराम ओझा, रामदुलार यादव, प्रदूमन पांडेय, बाल किसुन यादव, राकेश यादव, पप्पू ओझा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहें।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

स्वागत व दर्शन के पश्चात जयकारा के बीच श्रद्धालु भक्तों के साथ स्वामी जी महाराज महायज्ञ के लिए चयनित भूमि बालपर पहुंचे। यज्ञ स्थल पर भक्तों के जयकारा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उस दौरान स्वामी जी महाराज के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ा। पूज्य श्री स्वामी जी महाराज ने शाहपुर यज्ञ समिति के सदस्यों से चर्चा करते महायज्ञ से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। कितने एरिया में यज्ञ मंडप, प्रवचन पंडाल, पार्किग, साधू संत के ठहरने की रेवटी सहित प्रसाद वितरण स्थल का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिये।

शाहपुर यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि काशी,मथूरा,वृंदावन,अयोध्या,साधू समागम प्रवचन कार्यक्रम 5 अपैल से हीं शुरू हो जाएगा। 7 को जलयात्रा तथा महायज्ञ की पूणाहूति 12 को होगा। पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज 13 अपैल को आरती व भिक्षा के बाद प्रस्थान करेगें।

इस मौके पर शाहपुर यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष गुड्डू यादव, कोषाध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, दिनेश कुमार ओझा, मुखिया भरत जी ओझा, संजय वर्मा, राकेश यादव, मनीष यादव आजाद गुप्ता, मंजी पांडे, संजय ओझा, कृष्णा उपाध्याय सहित यज्ञ समिति के पदाधिकारी, सदस्य व भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। वही सरना में प्रबुध मनोहर सिंह, दिनेश सिंह, मुखिया बीरबल सिंह, मंटू सिंह,नर्मदेश्वर सिंह उर्फ साधू सिंह,मंटू ओझा,चंदन, कुंदन, उमेश मिश्र सहित बडी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे।

बता दें की बड़का पुरवा (ब्रह्मपुर) से चलकर जीयर स्वामी जी महाराज पहले उमेदपुर पहुंचे, वहां उन्होंने माँ काली की पूजा के बाद भव्य मंदिर नवनिर्माण का अवलोकन किया। इसके पश्चात शाहपुर प्रखंड के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज का निरीक्षण करते सरना गांव पहुंचे। सरना गांव में माँ दुर्गा के नये पूजा स्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सरना गांव के मठिया पहुंचकर अनिष्ट निवारण वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद भरौली,सहजौली होते शाहपुर यज्ञ स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके बाद सोनपुर छपरा के लिए रवाना हुए। देर शाम छपरा से पुनः बक्सर जिले के बह्मपुर प्रखंड के पुरवां में हो रहे यज्ञ कार्यक्रम में पहूंच गये। जहां महाशिवरात्री के अवसर पर शिव विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular