HomeNewsवोट नही देने पर युवक को पीटा, हाथ फ्रैक्चर

वोट नही देने पर युवक को पीटा, हाथ फ्रैक्चर

Kahathu Jagdishpur-वोट नही देने पर कहथु गांव के युवक विनीत रावल का तोडा हाथ
 
खबरे आपकी आरा। Kahathu Jagdishpur भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कहथु गांव में सोमवार की सुबह वोट नही देने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक कहथु गांव निवासी जगरनाथ सिंह का 35 वर्षीय पुत्र विनीत रावल है।

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्ता

Kahathu Jagdishpur-घर में घुसकर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि समर्थक द्वारा उत्पात

इधर, जख्मी विनीत रावल ने बताया आज सुबह जब अपने घर पर बैठा था, तभी गांव के ही पूर्व मुखिया प्रतिनिधि के समर्थक द्वारा उस पर वोट नही देने पर टोनबाजी किया जाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उनके बीच तू-तू मैं-मैं हुई। जिसके बाद उक्त लोग घर में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मारपीट के दौरान जख्मी युवक का बायां हाथ फ्रैक्चर कर गया है।

जख्मी  ने गांव के ही निवासी सह भूतपूर्व मुखिया प्रतिनिधि एवं उनके सहयोगी के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वही जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वोट को लेकर तो विवाद हुआ था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच पूर्व से भी जमीन को लेकर विवाद चला रहा है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular