HomeNewsक्राइमचरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव एवं ध्यानी टोला के बीच बुधवार की...

चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव एवं ध्यानी टोला के बीच बुधवार की रात घटी घटना

Kanai Charpokhari: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव एवं ध्यानी टोला के बीच बुधवार की रात फेसबुक पर हुए कमेंट को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई।

  • हाइलाइट: Kanai Charpokhari
  • फेसबुक पर कमेंट को लेकर युवक को मारी गोली, पटना रेफर
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी

आरा। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव एवं ध्यानी टोला के बीच बुधवार की रात फेसबुक पर हुए कमेंट को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को बाएं साइड गर्दन में गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जख्मी चरपोखरी थाना क्षेत्र के कनई गांव निवासी जय गोपाल सिंह का 23 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है। इधर, चंदन कुमार को ने बताया कि बुधवार की रात वह बाइक द्वारा अपने गांव से गडहनी थाना क्षेत्र के लहरपा अपने दोस्त यशवंत की बारात में शामिल होने के लिए जा रहा था। उसी दौरान सेमरांव के समीप एक बाइक पर सवार कुछ युवको ने पहले ओवरटेक किया। इसके बाद उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

दूसरी तरफ जख्मी चंदन कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके ही गांव के रिश्ते में लग रहे भांजे से फेसबुक पर कमेंट में गाली देने को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर उसने उसी विवाद के कारण हथियारबंद बदमाशों द्वारा खुद को गोली मारने की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular