Homeबिहारबिहार पुलिसरील्स बनाना भोजपुर जिला बल की एक महिला सिपाही को काफी महंगा...

रील्स बनाना भोजपुर जिला बल की एक महिला सिपाही को काफी महंगा पड़ गया

Making Reels: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राज द्वारा उसे सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित महिला सिपाही कविता कुमारी है।

  • हाइलाइट: Making Reels
  • ड्यूटी के दौरान रील्स बनाना पड़ा महंगा, महिला सिपाही सस्पेंड

आरा। ड्यूटी के दौरान रील्स बनाना जिला बल की एक महिला सिपाही को काफी महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राज द्वारा उसे सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित महिला सिपाही कविता कुमारी है। उसने डायल 112 की सरकारी बाइक के बाद रील्स बनाया था।

एसपी राज ने बताया कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें भोजपुर जिला बल की एक महिला सिपाही को डायल 112 की सरकारी बाइक के साथ रील्स बनाते देखा जा रहा था। उसे गंभीरता से लेते हुए वीडियो की सत्यता की जांच की गयी। वीडियो सही पाये जाने के महिला सिपाही की पहचान करते हुए सस्पेंड कर दिया गया।

एसपी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान रील्स बनाना अनुशासित और कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही है। ड्यूटी के दौरान रील्स या वीडियो बनाने पर प्रतिबंध भी है। इस मामले में एसपी द्वारा पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान रील्स या सोशल मीडिया पर वीडियो नहीं बनाने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि रील्स या वीडियो सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular