Homeबिहारआरा भोजपुरजिउतिया व्रत की तैयारी कर रही थी मां, रफ्तार ने ले ली...

जिउतिया व्रत की तैयारी कर रही थी मां, रफ्तार ने ले ली बेटे की जान

Kasap Accident-उदवंतनगर थाना के कसाप गांव के समीप मंगलवार की शाम की घटना

इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान कर्मी ने रास्ते में तोड़ा दम

जख्मी का बाबू बाजार आरा स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी आरा। Kasap Accident आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृत युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी का रहने वाला 28 वर्षीय अभिषेक सिंह था। वह गड़हनी बाजार स्थित हौंडा बाइक शोरूम में काम करता था। जबकि जख्मी युवक सिन्हा ओपी क्षेत्र के सिन्हा मिल्की गांव निवासी संजय सिंह का 25 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार सिंह है। उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है।

Kasap Accident-शोरूम का काम खत्म कर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

इधर, हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। मृत युवक के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार की शाम गड़हनी स्थित हौंडा शोरूम से अपना काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त प्रिंस कुमार सिंह के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान कसाप गांव के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। उसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।उसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन अभिषेक सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़। अस्पताल लाये जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मां कर रही थी जिउतिया व्रत करने की तैयारी, रफ्तार ने ले ली बेटे की जान
संतान की सलामती के लिये जिउतिया के ठीक एक दिन पूर्व मां ने अपने बेटे को खो दिया। मां व्रत की तैयारी में जुटी थी, उधर बेलगाम बस ने उनके बेटे को रौंद दिया। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सड़क हादस का शिकार अभिषेक सिंह दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में मां आरती कुंवर और भाई लव सिंह है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां आरती कुंवर एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular