HomeNewsसवारियो से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, दो जख्मी

सवारियो से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, दो जख्मी

keshopur – बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर पेट्रोल पंप के समीप की घटना

जख्मियों में एक इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

keshopur आरा। आरा-बड़हरा मार्ग पर बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम सवारियो से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार दो किशोर जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मियों में बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी सुग्रीव प्रसाद का 16 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार एवं शंभू प्रसाद का 16 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार है। दोनों छात्र हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण शादी-विवाह में वेटर का काम करते है।

जख्मी गणेश कुमार ने बताया कि वह आज शाम ऑटो पर सवार होकर बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर शादी समारोह में वेटर का काम करने जा रहा था। इसी बीच keshopur विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ऑटो से चकमा खाकर उनकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दोनों जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी गणेश कुमार को  पटना रेफर कर दिया गया है। हादसे में  गणेश कुमार का प्राइवेट पार्टस बुरी तरह लहूलुहान हो गया है।

भोजपुर में धान काटने गयी पत्नी की हसुआ से गला रेत की हत्या, पति गिरफ्तार

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular