HomeNewsप्राइवेट क्लीनिक में स्टाफ और मरीज के परिजनों के बीच झड़प

प्राइवेट क्लीनिक में स्टाफ और मरीज के परिजनों के बीच झड़प

Hariji hata ara शहर के एक चर्चित डाक्टर के निजी क्लीनिक की शुक्रवार की घटना

Hariji hata ara आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के हरिजी का हाता स्थित  एक डाक्टर के क्लीनिक में स्टाफ और मरीज के परिजनों  के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान मारपीट और क्लीनिक में तोड़फोड़ भी की गयी। मारपीट में डाक्टर के पुत्र, स्टाफ और मरीज के एक परिजन को चोटें आयी है। इससे देर तक अफरातफरी मची रही।

jay kumar

मारपीट में डाक्टर के पुत्र, स्टाफ और मरीज के एक परिजन को आयी चोटें

डाक्टर के अनुसार मरीज के परिजनों द्वारा उनके क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। हालांकि इसे लेकर थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। बताया जाता है कि बिहिया इलाके के एक शख्स अपने भतीजे का इलाज कराने आया था। वहां किसी बात को लेकर क्लीनिक के स्टाफ के साथ विवाद हो गया। उसके बाद मारपीट होने लगी। इधर, डाक्टर का कहना है कि मामूली बात को लेकर मरीज के परिजन द्वारा उनके आवास में घुसकर मारपीट की गयी।

भोजपुर में धान काटने गयी पत्नी की हसुआ से गला रेत की हत्या, पति गिरफ्तार

डाक विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में 5% की सीमा को तत्काल हटाने की पुरजोर मांग

लोकतंत्र में संविधान की महत्ता विषय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular