HomeNewsआरा ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए एक्शन में आया प्रशासन

आरा ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए एक्शन में आया प्रशासन

Arrah Administration – शहर के चार स्थानों को चिन्हित कर चलाया गया अभियान

Arrah Administration आरा शहरवासियो को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को भोजपुर पुलिस-प्रशासन एक्शन में आ गया। पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के चार स्थानों को चिह्नित कर अभियान चलाया। जेसीबी के माध्यम से अस्थायी निर्माण को हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण कारी अपने सामानों को लेकर भागते दिखे। देखते ही देखते अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें चौड़ी दिखने लगी। आम लोगों ने पुलिस-प्रशासन के इस अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

jay kumar

जेसीबी के माध्यम से जगह-जगह हटाया गया अस्थायी निर्माण व दुकान

बता दें कि शुक्रवार को Arrah Administration पुलिस-प्रशासन की टीम ने आरा शहर के ब्लॉक गेट, जज कोठी से महावीर टोला, बाजार समिति के मुख्य द्वार के दोनों ओर समेत चार स्थानों पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान टीम जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर पहुंची। जेसीबी के माध्यम से अस्थाई निर्माण को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारी अपने सामानों को लेकर भागते दिखे। देखते ही देखते अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें चौड़ी दिखने लगी।

अभियान नेतृत्व कर रहे अफसर ने बताया कि ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आज चार स्पॉट को चिन्हित कर अभियान चलाया गया। आगे भी यह अभियान चलाया जाएगा। ताकि शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाई जा सके।

डाक विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में 5% की सीमा को तत्काल हटाने की पुरजोर मांग

लोकतंत्र में संविधान की महत्ता विषय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular