HomeNewsआरा में छत से गिरकर बालक गंभीर रूप से जख्मी

आरा में छत से गिरकर बालक गंभीर रूप से जख्मी

Dharahara Ara Child – इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

Dharahara Ara Child आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा शीशा फैक्ट्री के समीप शुक्रवार की शाम छत से गिरकर एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा शीशा फैक्ट्री के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

जानकारी के अनुसार जख्मी बालक धरहरा निवासी शत्रुध्न प्रसाद का 6 वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार है। जख्मी बालक की मां कामनी देवी ने बताया कि वह आज शाम जब घर में कपड़ा धो रही थी। उसी बीच उसका पुत्र छत पर चढ़कर खेलने लगा। खेलने के दौरान वह अचानक छत से सीधे नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

भोजपुर में धान काटने गयी पत्नी की हसुआ से गला रेत की हत्या, पति गिरफ्तार

डाक विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में 5% की सीमा को तत्काल हटाने की पुरजोर मांग

लोकतंत्र में संविधान की महत्ता विषय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular