HomeNewsट्रेन की चपेट में आने से रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत

Bihiya railway crossing – रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

बिहिया स्टेशन के रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की दोपहर घटी घटना

Bihiya railway crossing आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया रेलवे क्रासिंग के समीप अप लाइन में शुक्रवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत हो गई।घटना को लेकर लोगों में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। सूचना मिलते ही रेल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक  शाहपुर थाना क्षेत्र के चमरपुर गांव निवासी स्व.जगदीश सिंह के 70 वर्षीय पुत्र रास बिहारी सिंह है। वे धनबाद बीसीसीएल के रिटायर कर्मी थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह वे बिहिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने गए थे।वापस लौटने के दौरान जब वे बिहिया रेलवे क्रासिंग (Bihiya railway crossing) के समीप ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान उनका शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

डाक विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में 5% की सीमा को तत्काल हटाने की पुरजोर मांग

बताया जाता है कि मृतक की पत्नी गीता देवी की मृत्यु 7 वर्ष पूर्व हो चुकी थी। मृतक को तीन पुत्र हरीमोहन सिंह, रंजीत सिंह, सुजीत सिंह एवं एक पुत्री कमलावती देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद में मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

लोकतंत्र में संविधान की महत्ता विषय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular