Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया से अपहृत महिला BDC आरा जंक्शन से बरामद

बिहिया से अपहृत महिला BDC आरा जंक्शन से बरामद

BDC – Bihiya: बिहिया प्रखंड की अपहृत की गई महिला पंचायत समिति सदस्य गीता देवी को पुलिस ने 15 दिन बाद आरा जंक्शन से बरामद कर लिया है। इसे लेकर प्रखंड की राजनीति गरमा गयी है।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • महिला बीडीसी सदस्य के अपहरण करने को लेकर उनके पुत्र ने दर्ज कराया था एफआईआर
    • पंचायत समिति सदस्य गीता देवी को पुलिस ने 15 दिन बाद आरा जंक्शन से बरामद कर लिया

खबरे आपकी/बिहिया/आरा: प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के पहले ही बिहिया प्रखंड की अपहृत की गई महिला पंचायत समिति सदस्य गीता देवी (BDC – Bihiya) को पुलिस ने 15 दिन बाद आरा जंक्शन से बरामद कर लिया है। इसे लेकर प्रखंड की राजनीति गरमा गयी है।

बताया जा रहा है कि बिहिया प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले 19 दिसंबर को अपहरण करने का मामला सामने आया था। बिहिया थानाध्यक्ष उदयभानु सिंह द्वारा छापेमारी कर आरा जंक्शन से गुरुवार की दोपहर बरामद कर लिया गया। ऐसे में अपहृत महिला बीडीसी सदस्य का पुलिस ने कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया है।

बता दें कि महिला बीडीसी सदस्य का अपहरण करने को लेकर पुत्र विंध्याचल कुमार ने प्रमुख के पति कन्हैया सिंह, उप प्रमुख मुकेश कुमार यादव सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी थी।

सूत्रों के अनुसार प्रखंड में 19 बीडीसी सदस्य के बाद पक्ष और विपक्ष दोनों ओर नौ-नौ सदस्य हो जाने के बाद महिला बीडीसी सदस्य के अपहरण का मामला सामने आया था। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव लगने के बाद एक पक्ष से दो सदस्य और टूट गये, जिससे विपक्ष और कमजोर हो गया। ऐसे में अब वर्तमान प्रमुख और उप प्रमुख का ही पक्ष मजबूत दिख रहा है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गयी है।

बता दें कि तीन दिन पूर्व नौ सदस्यों की ओर से हस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव की प्रति बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर विशेष बैठक बुलाने की मांग की गई थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular