Homeबिहारआरा भोजपुरव्यवसायी हत्याकांडः पुलिस आज चिपकायगी कुर्की-जब्ती का इश्तेहार

व्यवसायी हत्याकांडः पुलिस आज चिपकायगी कुर्की-जब्ती का इश्तेहार

Krishna Bind murder case-बड़हरा मछली व्यवसायी हत्याकांडः फरार आरोपितों की होगी कुर्की-जब्ती

24 दिन बाद भी आरोपितों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी, अब कुर्की की तैयारी

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर करजा गांव के समीप मछली व्यवसायी की हत्या के आरोपितों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी। बड़हरा पुलिस द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसके तहत पुलिस शुक्रवार को आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चिपका सकती है। पुलिस को कोर्ट से इश्तेहार मिल चुका है। उसके बाद भी आरोपित सरेंडर नहीं करते हैं, तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी।

पढ़ें:- प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल: राज खुलते ही प्रेमी फरार

Krishna Bind murder case-पोखरे के विवाद में दिनदहाडे़ गोली मार की गयी थी मछली व्यवसायी की हत्या

Krishna Bind murder case

बता दें कि पिछले 27 सितंबर की दोपहर पोखरे के विवाद में नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली निवासी मछली व्यवसायी किशन बिन उर्फ कृष्णा बिंद की बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर करजा गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। अपराधियों द्वारा की गयी ताबड़तोड़ फायरिंग में व्यवसायी के एक दोस्त मुन्ना यादव को भी गोली लग गयी थी। जबकि दूसरा दोस्त विनोद ठेकेदार बाल-बाल बच गया था। उस मामले को लेकर मछली व्यवसायी के भाई दिनेश बिंद के बयान पर बड़हरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसमें आरा नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली निवासी प्रदुमन बिंद, कमलेश बिंद और कुणाल बिंद सहित 12 लोगों को आरोपित किया गया है। घटना के बाद से से आरोपित फरार चल रहे हैं। उसे देखते हुए पुलिस द्वारा कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गयी है।

पढ़ें:- नियम का उल्लंघन: दो अध्यक्ष सहित 20 सदस्य पर नामजद प्राथमिकी, 10 अज्ञात भी आरोपित

पढ़ें:- जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular