Homeबिहारआरा भोजपुरअनूज भरत से मिलकर गदगद हुए भगवान श्री राम

अनूज भरत से मिलकर गदगद हुए भगवान श्री राम

Ram Bharat Milap-नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में भरत मिलाप का हुआ आयोजन

खबरे आपकी आरा नगर रामलीला समिति की तत्वावधान में रामलीला एवं रावण पुतला दहण के पश्चात् प्राचीन परंपरा भरत मिलाप झांकी बुधवार को रामलीला मैदान से निकाली गयीं। प्रभु श्रीराम, भाई लक्ष्मण का भरत एवं शत्रुघ्न के साथ मिलाप होतें ही राम भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गयीं। लोग झुमने लगें और इसी के साथ भरत मिलाप झांकी में रथ पर सवार मां सीता प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व वीर हनुमान विराजमान होकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला समिति द्वारा रात्रि 9 बजे रामलीला मैदान रमना से भव्य झांकी शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के जैन स्कूल, टाऊन थाना, चित्रटोली रोड़, धर्मन चौक, महादेवा, बड़ी मठिया, सदर अस्पताल, शिवगंज, जेल रोड़, गोपाली चौक, शीशमहल चौक, आरण्य देवी, चौक आर्य पथ होतें हुए रामगढ़िया पहूंच कर आरती पूजन के साथ संपन्न हुआ।

पढ़ें:- प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल: राज खुलते ही प्रेमी फरार

Ram Bharat Milap-चाक-चौबंद दिखा पुलिस-प्रशासन, गश्त लगाते रहें पुलिस अफसर

भरत मिलाप झांकी में विराजमान श्रीराम दरबार की आरती व स्वागत हेतु जगह-जगह महिलाएं, पुरूष व बच्चे उपस्थित थे। लोग पुष्प वर्षा कर रहे थें। वहीं शहर के विभिन्न संस्थाओं के द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार का आकर्षक झांकी निकाली गई थीं, जो बहुत ही मनोहर था। झांकी को देखने शहर के अलावे ग्रामीणों क्षेत्रों के लोग भी उपस्थित थें। इस दौरान एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु, मेजर आरबी चौधरी, नगर थाना इंचार्ज शंभू कुमार भगत, नवादा थाना इंचार्ज अविनाश कुमार मुस्तैद रहें।

Ram Bharat Milap-Ara

पढ़ें:- नियम का उल्लंघन: दो अध्यक्ष सहित 20 सदस्य पर नामजद प्राथमिकी, 10 अज्ञात भी आरोपित

उपाध्यक्ष शंभुनाथ केशरी ने कहा कि आज भरत मिलाप में शामिल आकर्षक झांकी को निर्णायक मंडल द्वारा चयनित झांकी को राम राज्यगद्दी 22 अक्टूबर को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के अलावे सभी झांकी को सम्मानित किया जाएगा। झांकी में अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, सचिव शंभु नाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, शंभुनाथ केशरी, सन्नी शाहाबादी, सह सचिव विष्णु शंकर, उदय आनंद, मीडिया प्रभारी पर्यावरणप्रेमी आनंद कुमार, राजेश कुमार, राहुल बदलानी, गौतम कुमार, संतोष गुप्ता, मुन्ना सोनी, आजाद श्रीवास्तव, अविनाश प्रसाद , उमाशंकर सिंह उर्फ मिठाई लाल, आदित्य सिंह, संजय पांडेय, रानु कुमार, शुभुनाथ केशरी, राज कुमार, चिंटू जी, मोनू कुमार, सूरज कुमार, नरेश जी, ददन जी, कृष्ण कुमार केशरी, बुटाई जी, इन्द्र कुमार, प्रिंस सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।

पढ़ें:- जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular