Homeभोजपुरबड़हाराबड़ी योजना बना रहे सगे भाई समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

बड़ी योजना बना रहे सगे भाई समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Krishnagarh: भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को उदयभानपुर गांव में छापेमारी कर योजना बना रहे सगे भाई समेत तीन बदमाशों को दबोच लिया।

  • हाइलाइट: Krishnagarh
  • एक देशी कट्टा, आठ जिन्दा कारतूस एवं एक चाकू बरामद
  • कृष्णगढ़ थाना पुलिस को उदयभानपुर गांव में छापेमारी के दौरान मिली उपलब्धि
  • पुलिस अधीक्षक राज द्वारा मंगलवार की शाम दी गई जानकारी

आरा। जिले के कृष्णगढ़ थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को उदयभानपुर गांव में छापेमारी कर योजना बना रहे सगे भाई समेत तीन बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से एक देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस एवं एक चाकू बरामद हुआ। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी।

गिरफ्तार बदमाशों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिमवां हरदिया गांव निवासी रमेश यादव का पुत्र विकास कुमार एवं नीतीश कुमार तथा उसी थाना क्षेत्र के बड़की हरदिया गांव निवासी लंगर साह का पुत्र राजू साह हैं।

एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव में बदमाश हथियार व कारतूस लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसको लेकर कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल उदयभानपुर गांव में छापेमारी कर योजना बना रहे तीनों बदमाशों को दबोच लिया।

एसपी ने बताया गिरफ्तार बदमाशो के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जाता है। हथियार व कारतूस बरामदगी को लेकर गिरफ्तार तीनों के विरुद्ध कृष्णगढ़ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है। छापेमारी में कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular