Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर थाना क्षेत्र के गउडाढ़ गांव में महिला की हत्या

शाहपुर थाना क्षेत्र के गउडाढ़ गांव में महिला की हत्या

Pushpa Devi: शाहपुर थाना क्षेत्र के गउडाढ़ गांव में सोमवार की रात एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मायके वालों द्वारा मृतका के पति एवं सास पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

  • हाइलाइट: Pushpa Devi
  • घरेलू विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या
  • मायके वालों ने पति एवं सास पर हत्या करने का लगाया आरोप

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गउडाढ़ गांव में सोमवार की रात एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मायके वालों द्वारा मृतका के पति एवं सास पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका शाहपुर थाना क्षेत्र के गउडाढ़ गांव निवासी मुकेश भट्ट की 30 वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी है।

इधर, मृतका की बहन से मोबाइल पर बातचीत के दौरान बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उसके पति एवं सास द्वारा घरेलू विवाद में बराबर किसी न किसी बात को लेकर उसे मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। सोमवार की रात उन्हें सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई।

सूचना पाकर मायके वाले वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Pushpa Devi – पति एवं सास पर हत्या का आरोप

वही दूसरी तरफ मृतका की बहन ने उसके पति मुकेश भट्ट एवं सास गंगोजला देवी पर घरेलू विवाद में मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिवार वालों द्वारा आवेदन देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका को एक पुत्र ऋतिक एवं एक पुत्री माही है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular