HomeबिहारArrahबीपीएससी की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा 10 को

बीपीएससी की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा 10 को

BPSC Assistant Exam: आरा समहारणालय के सभागार में मंगलवार को जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में बैठक हुई।

  • हाइलाइट: BPSC Assistant Exam
  • शहर के 15 केन्द्रों पर होगी बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी की (प्रारंभिक) परीक्षा

आरा। समहारणालय के सभागार में मंगलवार को जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संचालन हेतु ब्रीफिंग की गई।

यह परीक्षा 10 सितम्बर 2025 (बुधवार) को एकल पाली में दोपहर 12 बजे से अपराह्न सवा 2 बजे तक भोजपुर जिले के शहरी क्षेत्र स्थित कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त आयोजन हेतु कुल 39 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

ब्रीफिंग के दौरान सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर आदि जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लेकर प्रवेश नहीं करेगा। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी की व्यवस्था की गई है।

परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व, अर्थात 11 बजे पूर्वाह्न तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। उसके पश्चात प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, किसी भी परिस्थिति में 11 बजे पूर्वाह्न से परीक्षा समाप्ति तक परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए समाहरणालय भवन स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है। इसके अतिरिक्त परीक्षा अवधि में अस्थायी नियंत्रण कक्ष जिला गोपनीय शाखा में भी कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या 06182-232052 एवं फैक्स संख्या 06182-233474 है। इस ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, अनुमंडल पुलिस अधिकारी,सदर, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित रहें।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular