Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजनारायणपुर: पैसे और बच्चों को लेकर घर से भागी महिला बरामद

नारायणपुर: पैसे और बच्चों को लेकर घर से भागी महिला बरामद

Kurmichak:नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुर्मीचक गांव से दो साल पहले भागी थी महिला

jay kumar

कोर्ट के आदेश पर भेजी गयी जेल, पिता को सौंपे गये दोनों बच्चे

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुर्मीचक गांव से दो साल पहले दो बच्चों और पैसे लेकर भागी महिला आरा से बरामद कर ली गयी। पुलिस ने उसे आरा रेलवे स्टेशन के समीप से दोनों बच्चों के साथ पकड़ा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया । जबकि बच्चों को उनके पिता के हवाले कर दिया गया।

Kurmichak: आरा में बच्चों की बरामदगी के बाद माँ को भेजा गया जेल

Kurmichak-आरा में बच्चों की बरामदगी के बाद माँ को भेजा गया जेल

नारायणपुर पुलिस के अनुसार करीब दो साल पहले कुर्मीचक निवासी मधेश शर्मा की पत्नी प्रभावती देवी डेढ़ लाख रुपये और अपने दो बच्चों को लेकर भाग गयी थी। उसे लेकर मधेश शर्मा द्वारा पत्नी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि महिला गुजरात के सूरत शहर में है। बुधवार को पुलिस को महिला के सूरत से गांव आने की सूचना मिली। तब नारायणपुर पुलिस ने आरा रेलवे स्टेशन पर पहुंच महिला और उसे दोनों बच्चों के साथ पकड़ लिया।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular