HomeNewsगंगा में स्नान करने के दौरान डूबने से वकील की मौत

गंगा में स्नान करने के दौरान डूबने से वकील की मौत

  • बड़हरा थाना के केवटिया गांव के गंगा घाट की गुरुवार की घटना
  • बुधवार की शाम से ही घर से निकले थे वकील, गुरुवार को मिला शव

कोरोना काल में बिहार के अंदर तथा बाहर रहने वाले लोगों का रखा गया ख्याल-नीतीश कुमार

आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के केवटिया गांव घाट के समीप गंगा में डूबने से एक वकील की मौत हो गयी। स्नान करने के दौरान वकील के गंगा में डूब जाने की चर्चा है। मृत वकील आरा शहर के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी शंभू नाथ पांडेय का 40 वर्षीय पुत्र विजय पांडेय है।

केवटिया गांव बुधवार की शाम से ही घर से निकले थे वकील, गुरुवार को मिला शव

वह आरा सिविल कोर्ट में वकील थे। उनके पिता भी नोटरी अधिकारी हैं। वकील विजय पांडेय बुधवार की शाम से ही घर से निकले थे। शाम तक नहीं लौटे, तो खोजबीन की गयी। लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। इस बीच गुरुवार की सुबह केवटिया घाट पर शव मिल गया।

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने पार्टी के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता कर मांगा सुझाव

बड़हरा थाना के केवटिया गांव के गंगा घाट की गुरुवार की घटना

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह लोगों की नजर केवटिया घाट के समीप गंगा में तैर रहे एक शव पर पड़ी। इससे इलाके में सनसनी मच गयी। घाट के किनारे चप्पल व कपड़ा भी रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक स्नान करने गंगा नदी में गया था और डूब गया।

सूचना मिलने पर कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज विजय पांडेय भी दलबल के साथ पहुंचे। उसके बाद शव को बाहर निकाला गया। काफी देर के बाद शव की पहचान वकील विजय पांडेय के रूप में की गयी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है। जिला बार एसोसिएशन के सचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह व सुनील दत्त सिंह ने वकील की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।

हत्या के पीछे वर्चस्व की भी चर्चा, एक कुख्यात का भी आ रहा नाम=पढिए पुरी खबर विस्तार से…

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular