HomeNewsतबीयत खराब होने से हेडमास्टर की मौत

तबीयत खराब होने से हेडमास्टर की मौत

  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव की घटना

कोरोना काल में बिहार के अंदर तथा बाहर रहने वाले लोगों का रखा गया ख्याल-नीतीश कुमार

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव में गुरुवार की सुबह तबीयत खराब होने से एक हेडमास्टर की मौत हो गयी। सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हृदय गति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मृत हेडमास्टर कृपाशंकर राम थे। वे धोबहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित थे।

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने पार्टी के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता कर मांगा सुझाव

हेडमास्टर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वह अपने घर पर बैठे थे। इसी बीच उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले आए। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाद में परिजन शव को वापस अपने गांव ले गए। परिजनों के अनुसार उनकी मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। उनकी नौकरी पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर लगभग 20 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके परिवार में पत्नी साधना देवी, एक पुत्र जीतू कुमार व एक पुत्री सुलेखा कुमारी है।

हत्या के पीछे वर्चस्व की भी चर्चा, एक कुख्यात का भी आ रहा नाम=पढिए पुरी खबर विस्तार से…

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular