Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजशराबबंदी: भोजपुर एसपी की बेहतरीन पहल, रोजगार देने का प्रबंध भी

शराबबंदी: भोजपुर एसपी की बेहतरीन पहल, रोजगार देने का प्रबंध भी

Bhojpur SP Best initiative: शराबियों की मेडिकल जांच रिपोर्ट के जरिये पब्लिक को जागरूक करेगी पुलिस

jay kumar

रोजगार के लिये चयनित शराबियों की मेडिकल जांच करायेगी पुलिस

खबरे आपकी आरा। भोजपुर पुलिस शराबबंदी और जागरूकता को लेकर एक और नयी पहल शुरू कर रही है। इसके तहत आदतन शराबियों की मेडिकल जांच रिपोर्ट के जरिये पब्लिक को शराब से तौबा करने के लिये जागरूक किया जायेगा। इसे ले रोजगार के लिये चयनित शराबियों की मेडिकल जांच करायी जायेगी। एसपी विनय तिवारी ने यह जानकारी दी।

Bhojpur SP Best initiative: पब्लिक को मेडिकल रिपोर्ट दिखा की जायेगी शराब से दूर रहने की अपील

Bhojpur SP Best initiative
Bhojpur SP Best initiative

उन्होंने बताया कि अधिकतर आदतन शराबियों का लीवर आदि खराब हो जाता है। ऐसे लोगों को कई अन्य तरह की बीमारी भी हो जाती है। उन लोगों को चिन्हित कर जांच करायी जायेगी। जांच रिपोर्ट में इस तरह की बीमारी मिली, तो आम लोगों को उसे दिखा कर शराब से दूर रहने के लिये प्रेरित किया जायेगा। साथ ही शराब का धंधा करने वाले गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को भी इस धंधे से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

दिसंबर से शुरू होगा रोजगार देने का प्रबंध

इसे लेकर वैसे लोगों के लिये रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिये सूची तैयार की जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को जल्द सूची देने का निर्देश दिया गया है। दस से पंद्रह दिनों में सूची मिल जाने की उम्मीद है। सबकुछ ठीक रहा, तो दिसंबर से रोजगार देने का काम शुरू कर दिया जायेगा।

बता दे कि एसपी ने गुरुवार को ही उद्योगपतियों के साथ बैठक कर शराब के धंधे से जुड़े वंचित वर्ग के लोगों और शराबियों को रोजगार देने की व्यवस्था करने की अपील की थी। ताकि लोग शराब की चंगुल से निकल सके और उनकी स्थिति बदल सके।

पढ़ें: बक्सर की सगी तीन बहनों को भगाने में भोजपुर के तीन प्रेमी गिरफ्तार

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular