Homeचर्चित न्यूजलव, सेक्स और धोखा, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

लव, सेक्स और धोखा, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Love sex and cheating-सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव की है लव, सेक्स और धोखा की यह कहानी 

शादी का झांसा देकर नेवी के जवान ने गांव की लड़की का किया शारीरिक शोषण

एसपी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की जवान और उसके माता-पर पिता प्राथमिकी

खबरे आपकी बिहार/आरा:- Love sex and cheating लव, सेक्स और धोखा की एक कहानी भोजपुर जिले में सामने आयी है। फेसबुक के जरिये शुरू इस कहानी का दो साल में ही द इंड हो गया। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। एसपी के आदेश पर इस मामले में धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। यह घटना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इसमें प्रेमी युगल एक ही गांव के रहने वाले हैं।

प्रेमी नेवी में नौकरी करता है। अब उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। गुरुवार को मेडिकल जांच कराने सदर अस्पताल पहुंची युवती ने बताया कि उसका प्रेमी भी उसके गांव का ही निवासी है। दोनों के बीच वर्ष 2017 में फेसबुक के माध्यम से पहले दोस्ती हुई। उसके बाद बात होने लगी। कुछ दिनों के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों गांव के बाहर होटल में मिलने लगे। फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे के काफी करीब आ गये।

पढ़े :-  बक्सर की सगी तीन बहनों को भगाने में भोजपुर के तीन प्रेमी गिरफ्तार

फेसबुक के जरिये हुआ प्यार, घर में रचायी शादी और रहने लगे थे साथ 

प्रेमिका के प्यार कहानी के अनुसार उसने बताया कि दो साल से रिलेशनशिप चली आ रही है। इस दौरान प्रेमी ने घर में ही भगवान को साक्षी मानकर उसकी मांग में सिंदूर भर कर शादी कर ली। शादी के बाद प्रेमी उसे वर्ष 2018 में पहले मुंबई ले गया। इसके बाद वह विशाखापट्टनम ले गया। उसके बाद वह करीब डेढ़ वर्षो से रोहतास जिले के बिक्रमगंज में किराये का एक मकान लेकर उसको रख दिया। धीरे-धीरे बातचीत भी कम करने लगा।

दो साल बाद जवान दूसरी शादी की तैयारी में जुटा, तो एसपी के पास पहुंची युवती

इसके बाद वर्ष 2020 जुलाई माह से वह उसने बात करना और मिलना भी बंद कर दिया। कहने लगा कि उसके माता-पिता उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इसके बाद उसकी शादी भी ठीक हो गई। तभी उसको इसकी भनक लग गयी। उसके बाद वह 10 फरवरी को एसपी को आवेदन देकर शिकायत की गई थी। एसपी के आदेश पर इस मामले में सिकरहट्टा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Love sex and cheating

पढ़े :- पति के दोस्त से महिला को हुआ प्यार , इकरार और प्रेमी संग हो गयी फरार

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular