Homeचर्चित न्यूजपति के दोस्त से महिला को हुआ प्यार , इकरार और प्रेमी...

पति के दोस्त से महिला को हुआ प्यार , इकरार और प्रेमी संग हो गयी फरार

Love : अजीमाबाद इलाके की रहने वाली महिला पति को छोड़ प्रेमी संग भागी

खबरे आपकी Love आरा : भोजपुर जिले में अजीमाबाद थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गयी। महिला की शादी 2017 में चौरी थाना के एक गांव में हुई थी। इस मामले में उसकी मां के बयान पर केस किया गया है। उसमें सिकरहट्टा थाना के नवाडीह गांव निवासी सूरज ठाकुर को आरोपित किया गया है।

jay kumar

प्राथमिकी में कहा गया है कि शादी के बाद महिला अपने पति के साथ सूरत चली गयी थी। वहां उसका पति और सूरज ठाकुर एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों एक ही मकान में रहते थे। इसी दौरान सूरज ठाकुर और महिला के बीच प्यार (love) हो गया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गया था। महिला के पति और भाई द्वारा दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा भी गया था। बाद में महिला पति के साथ अपने गांव आ गयी। वहां से वह अपने मायके चली गयी। फिर एक दिन बैंक में पैसे जमा करने के बहाने आरा गयी। उसके बाद नहीं लौट सकी। इधर, नगर थाना की पुलिस ने बीस रोज पहले फरार प्रेमी युगल को बरामद किया है। दोनों का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

आरा जेल के एक बंदी की बातचीत के ऑडियो में कही जा रही हत्या की बात

स्वतंत्रता संग्राम और वीर कुंवर सिंह के वीरता का गवाह है गंगानदी का शिवपुर घाट

खिलाड़ी के परिवार को प्रतिमाह 12सौ रुपये की मदद का दिया भरोसा

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular