Friday, March 29, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारदो साल से अधिक समय तक एक थाने में जमे अफसरों का...

दो साल से अधिक समय तक एक थाने में जमे अफसरों का तबादला

police station भोजपुर जिले में दो साल से अधिक समय तक एक थाने में जमे 31 अफसरों को हटा दिया गया

खबरे आपकी police station आरा। भोजपुर जिले में एक ही थाने में दो साल से अधिक समय तक जमे अफसरों को भी हटा दिया गया है। इस जद में 31 अफसर आये हैं। एसपी के अनुसार आदेश के अनुसार नवादा थाना के अपर थानाध्यक्ष (विधि-व्यवस्था) गोपेश नारायण शर्मा को गजराजगंज ओपी का उसी शाखा का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। गजराजगंज के अपर थाना इंचार्ज (विधि-व्यवस्था) भोला प्रसाद सिंह को नवादा थाना की उसी शाखा का अपर थानाध्यक्ष बना कर भेजा गया है। उदवंतनगर के विधि-व्यवस्था के अपर थानाध्यक्ष अभय कुमार यादव को पीरो थान के अनुसंधान इकाई का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

आरा जेल के एक बंदी की बातचीत के ऑडियो में कही जा रही हत्या की बात

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

नवादा थाना के दारोगा मनोज कुमार को टाउन थाना भेजा गया है। पीरो थाना के अपर थानाध्यक्ष (विधि व्यवस्था) श्याम बहादुर यादव को उसी पद पर उदवंतनगर थाना भेजा गया है। कोईलवर थाना के अपर थानाध्यक्ष (अनुसंधान) विजय कुमार को उसी इकाई में नगर थाना भेजा गया है। कोईलवर थाने के ही दारोगा संजय कुमार सिंह को चरपोखरी थाना में थाना लेखक बनाकर भेजा गया है। चरपोखरी में थाना लेखक के पद पर तैनात भूपेंद्र कुमार को कोईलवर थाना की अनुसंधान इकाई, नवादा के थाना लेखक मुनेश्वर दास को उसी पद पर बहोरनपुर, अजीमाबाद थाने के थाना लेखक एएसआई रामयश आर्या को उसी पद पर नारायणपुर थाना, नारायणपुर के एएसआई सह थाना लेखक शैलेंद्र कुमार को उसी पद पर अजीमाबाद थाना भेजा गया है।

स्वतंत्रता संग्राम और वीर कुंवर सिंह के वीरता का गवाह है गंगानदी का शिवपुर घाट

आयर के थाना लेखक एएसआई नथुनी सिंह को उसी पद पर बिहिया थाना, बिहिया के थाना लेखक एएसआई रामजी दास को उसी पद पर आयर और यातायात थाना के थाना लेखक एएसआई संतोष कुमार साह को उसी पद पर करनामेपुर ओपी भेजा गया है। वहीं जगदीशपुर विधि-व्यवस्था इकाई से एएसआई सुनील कुमार सिंह को उसी इकाई में संदेश थाना, नारायणपुर के एएसआई नवीन कुमार को कोईलवर थाना की अनुसंधान इकाई, उदवंतनगर थाने के एएसआई संतोष कुमार को कोईलवर थाना की विधि व्यवस्था इकाई, कोईलवर थाना के जयराम पासवान को विधि व्यवस्था इकाई उदवंतनगर, संदेश थाना के एएसआई संजय कुमार को हसनबाजार ओपी में थाना लेखक, संदेश थाना से ही एएसआई कैसर अली को विधि-व्यवस्था इकाई जगदीशपुर, पवना थाना से कौशलेंद्र शर्मा को बिहिया की विधि-व्यवस्था इकाई, हसन बाजार ओपी से एएसआई रविंद्र कुमार को अनुसंधान इकाई संदेश थाना, अगिआंव बाजार के सअनि कमलेश कुमार सिंह को करनामेपुर ओपी की अनुसंधान इकाई, करनामेपुर से एएसआई जीतेंद्र कुमार सिंह को अगिआंव बाजार अनुसंधान इकाई, पुलिस केंद्र से सअनि उमेश प्रसाद सिंह को अनुसंधान इकाई उदवंतनगर और बिहिया के अपर थाना इंचार्ज एएसआई उपेंद्र राम को पुलिस केंद्र के अवकाश शाखा भेजा गया है।

खिलाड़ी के परिवार को प्रतिमाह 12सौ रुपये की मदद का दिया भरोसा

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!