Homeबिहारआरा भोजपुरदो पक्षों के बीच जमीन विवाद मारपीट में सात जख्मी

दो पक्षों के बीच जमीन विवाद मारपीट में सात जख्मी

Jagatpur pakadi आरा : भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव में गुरुवार की शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें सात लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक पक्ष से शिव कुमारी देवी, उसकी दो पुत्री सुमन कुमारी, सोनी कुमारी, धनंजय सिंह व सुनीता कुमारी शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से धर्मशीला देवी, माला कुमारी हैं। सभी जख्मी जगतपुर पकडी गांव निवासी हैं।

Jagatpur pakadi : कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकडी गांव में आज गुरुवार की शाम घटी घटना

जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला रहा है। आज शाम दूसरे पक्ष द्वारा उसी जमीन पर गृह निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। जिसको दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज। इस मामले में एक पक्ष द्वारा स्थानीय थाना में एफआइआर दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हथियारबंद बदमाशों ने ब्रॉडसन कंपनी के दो स्टाफ को मारी गोली

बडी खबरः ओल के नीचे छीपाकर लाया जा रहा ढाई करोड़ का गांजा बरामद

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular