Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजडाक्टर विकास ने पूर्व मुखिया के पैर में लगी गोली को निकाला

डाक्टर विकास ने पूर्व मुखिया के पैर में लगी गोली को निकाला

Madanpur : नारायणपुर थाना क्षेत्र के मडनपुर में आज गुरुवार की सुबह बदमाशों पूर्व मुखिया को मारी थी गोली

खबरे आपकी आरा : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर (Madanpur) गांव में गुरुवार की सुबह बदमाशों की गोली से जख्मी पूर्व मुखिया का ऑपरेशन आरा सदर अस्पताल के ओटी में किया गया। इस दौरान सर्जन डॉ. विकास सिंह ने पूर्व मुखिया के पैर में लगी गोली के बुलेट को निकाला।

डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि पूर्व मुखिया के दाहिने जांघ में गोली फंसी हुई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल दिया गया है। अभी मरीज की हालत स्थिर है। उन्हें अस्पताल में एडमिट भी कर लिया गया है। ऑपरेशन के दौरान मुर्छक के रूप में डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्रा, ओटी स्टाफ में रंजना, रेखा एवं योगिंदर मौजूद थे।

बता दें कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के मडनपुर (Madanpur) गांव में गुरुवार की सुबह बदमाशों ने पूर्व मुखिया जग नारायण पंडित को गोली मार दी थी। जख्मी पूर्व मुखिया को एक गोली दाहिना पैर में घुटने के ऊपर एवं दूसरी गोली बाएं हाथ में लगी थी। पैर में लगी गोली फंस गई थी। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। घटना उस वक्त घटी जब वे मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

हथियारबंद बदमाशों ने ब्रॉडसन कंपनी के दो स्टाफ को मारी गोली

बडी खबरः ओल के नीचे छीपाकर लाया जा रहा ढाई करोड़ का गांजा बरामद

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular