Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरउज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन के लिए लगेगा कैम्प

उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन के लिए लगेगा कैम्प

Ujjwala scheme – LPG connection: जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार द्वारा बिहिया एवं शाहपुर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र देकर इसके प्रचार प्रसार की व्यवस्था करने की बात कही गई

  • हाइलाइट :-
    • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन
    • शाहपुर व बिहिया में दो नवंबर व जगदीशपुर में तीन नवंबर को लगेगा कैम्प

Ujjwala scheme – LPG connection आरा/शाहपुर: भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों को कैम्प लगाकर एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके तहत शाहपुर व बिहिया प्रखंड में 2 नवंबर को बीपीएल परिवार में से वैसे परिवारों को पीएम उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

इसके लिए जिन परिवारों का गैस कनेक्शन लेना होगा उन्हें अपने वांछित दस्तावेजों के साथ प्रखंड में निर्धारित समय पर उपस्थित होना पड़ेगा। साथ ही साथ 3 नवंबर को जगदीशपुर अनुमंडल में कैंप का आयोजन कर वैसे बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा। जिन्हें अब तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अबतक गैस कनेक्शन नहीं दिया जा सका है।

इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार द्वारा बिहिया एवं शाहपुर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र देकर इसके प्रचार प्रसार की व्यवस्था करने की बात कही गई है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular