Homeआरा भोजपुरबिहियामाँ महथिन महोत्सव के भण्डारे में 25 हजार श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद...

माँ महथिन महोत्सव के भण्डारे में 25 हजार श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

Maa Mahthin Festival Bihiya: खबरे आपकी महथिन माई मंदिर समिति से जुड़े ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि भण्डारे में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर समिति द्वारा विशेष तौर पर आमंत्रित अतिथियों को श्रीमद्भागवत गीता की पुस्तक व महथिन चालिसा का किताब भेंट देते हुए अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया।

  • हाइलाइट
    • एक सप्ताह तक वृंदावन की साध्वी रजनी कृष्ण जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
    • श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समाप्ति के बाद आयोजित भण्डारे में उमड़ी रही हजारों की भीड़
    • जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश भी महथिन माता के दर्शन को पहुँचे

आरा/बिहिया: बिहिया नगर स्थित महथिन मंदिर परिसर में विगत एक सप्ताह से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की समाप्ति के पश्चात् रविवार को आयोजित भण्डारा में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह 11 बजे भण्डारा प्रारंभ होने के बाद से शाम तक भण्डारे का प्रसाद खाने के लिए महिला, पुरूष व बच्चों की कतार लगी रही। भारी भीड़ में लोगअपनी – अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखे गये।

महथिन माई मंदिर समिति से जुड़े ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि भण्डारे में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर समिति द्वारा विशेष तौर पर आमंत्रित अतिथियों को श्रीमद्भागवत गीता की पुस्तक व महथिन चालिसा का किताब भेंट देते हुए अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया।

पढ़ें :- भोजपुर के महथिन माई (बिहिया) की मिट्टी राम मंदिर  भूमि पूजन हेतु भेजा गया

इस दौरान जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश भी महथिन माता के दर्शन को पहुँचे। जहा कमिटी द्वारा उन्हें भी अंग बस्त्र भागवत गीता व महथिन चालीसा से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक काफी गदगद दिखे। रविवार को पूरे दिन मंदिर परिसर में मेला जैसा नजारा देखा गया।

मालूम हो कि गत् रविवार से शनिवार तक यानि सात दिनों तक महथिन मंदिर परिसर में सावन माह को लेकर महथिन महोत्सव कार्यक्रम (Maa Mahthin Festival Bihiya) का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में वृंदावन की साध्वी रजनी कृष्ण जी द्वारा प्रत्येक दिन श्रीमद्भागवत कथा सुनायी गयी जिसे सुनने के लिए रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उमड़े रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति से जुड़े जनार्दन सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता,जितेन्द्र कुमार,संजय यादव,ह्रदय नन्द यादव,रवि राय,डिग्री यादव, समेत दर्जनों लोग शामिल रहे

ranjna
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular