Wednesday, April 23, 2025
No menu items!
Homeहिंदुस्तानबिहिया में बने आइसोलेशन वार्ड में कुव्यवस्था

बिहिया में बने आइसोलेशन वार्ड में कुव्यवस्था

कुव्यवस्था के बीच बाहर से आने वाले लोग रहने पर मजबूर

बिहार आरा/बिहियां:- भोजपुर के बिहिया में बने आइसोलेशन वार्ड में कुव्यवस्था के बीच बाहर से आने वाले लोग रहने पर मजबूर है। बुधवार को निरीक्षण करने आए बीडीओ के समक्ष वहां रह रहे लोगो का दर्द छलका। इसके बाद बीडीओ ने व्यवस्था बेहतर करने का आश्वाशन दिया। बता दे कि बाहर से आने वालो के रहने खाने के लिए नगर के कन्या मध्य विद्यालय में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।इसमें देश के विभिन्न स्थानों से पलायन कर आने वाले 14 लोगो को रखा गया है। इसमें एक महिला व उसके साथ 5 एवं 7 वर्ष की बच्चियां भी हैं। लेकिन वहां की व्यवस्था देख प्रशासन की संवेदनहीनता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सभी थानों द्वारा बांटे जायेंगे पीड़ित को खाने के पैकेट व अन्य सामान

Bharat sir
Bharat sir

आइसोलेशन वार्ड में रहने वाले लोगों का कहना था कि जो व्यवस्था यहां है। वह शायद जेल में भी नही होगी। कमरे में दरी बिछायी गयी है। मच्छरों सोने नही देते। ओढ़ने के लिए चादर तक नही दी गयी है। नल से गिर रहा पानी इतना गंदा आ रहा है कि पीने से बीमार हो जाने का खतरा बना रहता है तथा बाथरूम भी गंदगी के कारण प्रयोग करने लायक नहीं है। कहना था कि उनकी कई बार जांच हो चुकी है जिसमें उन्हें कोई भी परेशानी नहीं पायी गयी। इसके अलावा बिहिया के भी डॉक्टर ने उनका जांच किया है जिसमें सब कुछ सामान्य है फिर भी उन्हें आइसोलेशन में रखा जा रहा है।

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

पांच हजार बोतल सैनेटाइजर और तीन हजार हैंडवास की पैकिंग कर गरीबों के बीच बांटा गया

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular