Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजसरेंडर करने की बात कहने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर की...

सरेंडर करने की बात कहने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर की थी अंधाधुंध फायरिंग

Manichhapara Barhara – बदमाश की छह गोलियों पर भारी पड़ी पुलिस की एक राउंड फायरिंग

गिरफ्तार दोनों अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी, हत्या के प्रयास सहित कई आरोप

Manichhapara Barhara आरा। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के मनीछपरा गांव में सोमवार की देर शाम बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान अपराधियों की ओर से छह जबकि पुलिस की ओर से एक राउंड गोली चलायी गयी। हालांकि घटनास्थल से सिर्फ तीन खोखे ही बरामद किये गये हैं। वहीं गिरफ्तार बदमाश श्रीराम बिंद उर्फ चोली के पास से 7.65 का एक देसी पिस्टल और उसकी मैगजीन से दो गोलियां भी बरामद की गयी है। पिस्टल के बैरल पर ऑनली आर्मी सप्लाई और मेड इन जापान अंकित है। वहीं मुठभेड़ और हथियार बरामदगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

jay kumar

बड़हरा थाना इंचार्ज अवधेश कुमार की तहरीर पर केस किया गया है। उसमें गिरफ्तार बदमाश श्रीराम बिंद उर्फ रामचंद्र उर्फ चोली और सुजीत कुमार को जान मारने की नीयत से पुलिस टीम पर गोली चलाने, आर्म्स एक्ट और सरकारी काम में बाधा डालने सहित धाराओं के तहत आरोपित किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार पुलिस को सोमवार की शाम सूचना मिली की लूट के एक मामले में वांटेड श्रीराम बिंद अपने साथियों के साथ मनी छपरा (Manichhapara Barhara) गांव में एक श्राद्ध कर्म भाग लेने आया है। उस आधार पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार और एएसआई ध्रुव नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मनी छपरा पहुंचे।

गांव के गोवर्द्धन पूजा समिति व सामुदायिक के बीच एक पंडाल में नाच गाना चल रहा था। पुलिस को देख दो लोग भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। सरेंडर करने की बात कहे जाने पर बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की जाने लगी। बार-बार गोली नहीं चलाने की बात कहने के बाद भी बदमाश नहीं माने। इसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा  आत्मरक्षा में सरकारी पिस्टल से गोली चलायी गयी। गोली एक बदमाश के पैर में लगी और वह गिर गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसके एक साथी को भी पकड़ लिया गया। पूछताछ में गोली से जख्मी बदमाश ने अपना नाम श्रीराम बिंद बताया। उसके हाथ से पिस्टल भी बरामद किया गया। दूसरे बदमाश ने अपने को पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का संजीत कुमार बताया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

  • हत्या, डकैती और लूट सहित श्रीराम बिंद पांच मामलों में आरोपित

आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव का रहने वाला श्रीराम बिंद उर्फ रामचंद्र उर्फ चोली कुख्यात बदमाश है। वह लूट, डकैती, हत्या और अवैध वसूली जैसी घटनाओं को अंजाम देता जा। मुठभेड़ से पहले तक उसके खिलाफ बड़हरा थाने में पांच मामले दर्ज थे। उसमें 2017 में चोरी, 2018 में डकैती के दौरान हत्या, 2019 में अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट, मई 2020 में मारपीट, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट जबकि अगस्त 2020 में लूट के मामले दर्ज हैं। दो मामलों में उसके खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल की जा चुकी है। वह बड़हरा पुलिस के लिये मोस्ट वांटेड और सिरदर्द बन गया था

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular