HomeNewsट्रैक्टर ने पटना के ट्रक चालक एवं खलासी को रौंदा, खलासी की...

ट्रैक्टर ने पटना के ट्रक चालक एवं खलासी को रौंदा, खलासी की मौत

Manikpur – कोईलवर थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के समीप रविवार की सुबह घटी घटना

इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

खबरे आपकी बिहार/आरा: आरा-छपरा फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के Manikpur मानिकपुर मोड़ के समीप रविवार की सुबह बालू लदे ट्रैक्टर ने पटना के ट्रक चालक एवं खलासी को रौंद दिया। हादसे में खलासी की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि चालक जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर लोगो में अफरा-तफरी मची रही।

jay kumar

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार मृतक पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी त्रिवेणी राय का 28 वर्षीय पुत्र विजेंद्र यादव है। वह ट्रक खलासी था। वही जख्मी चालक उसी गांव के शत्रुघ्न यादव का पुत्र बिटेश्वर यादव है। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों कोईलवर में ट्रक पर बालू लोड करने आया थे। आज सुबह ट्रक पर बालू लोड कर जब वे दरभंगा जा रहा था। इसी बीच मानिकपुर मोड़ के समीप ट्रक को सड़क किनारे पार्किग कर दोनों डिवाइडर पर बैठे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बालू लदे ट्रैक्टर ने दोनो को रौंद दिया। जिससे दोनों जख्मी हो गए। गंभीर हालत में जख्मी विजेंद्र यादव को कोईलवर पीएचसी से पटना ले जाया जा रहा था। तभी उसने बिहटा के समीप उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस कोईलवर थाना ले आये। तब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular