HomeNewsविद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से सेंटरिंग मिस्त्री झुलसा

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से सेंटरिंग मिस्त्री झुलसा

Jamira मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में रविवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के Jamira जमीरा गांव में रविवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक सेंटिंग मिस्त्री झुलस गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार वह जमीरा गांव निवासी स्व.जोगिन्द्र प्रसाद का पुत्र तिलक प्रसाद है। वह पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री है। तिलक प्रसाद ने बताया कि आज सुबह वह गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान में सेंटरिंग का काम कर रहा था। जहां से बिजली का तार गुजर रहा था। सेटरिंग के दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया।जिससे वह झुलस गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जमीरा पंचायत के सरपंच लालजी प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे, जख्मी के परिजनों से की मुलाकात

इधर, घटना की सूचना मिलते ही जमीरा गांव के सरपंच लालजी प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जख्मी युवक के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

Jamira - injured - mistri

पढ़े :- सीरियल किलर के नाम से चर्चित है पवन,दर्ज है दो दर्जन अपराधिक मामले

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular