Homeबिहारआरा भोजपुरअचानक जमीन पर गिरने से गोलगप्पे वाले की मौत

अचानक जमीन पर गिरने से गोलगप्पे वाले की मौत

Moulabagh – गोलगप्पे बेचने के लिए सामान ठेले पर लोड कर रहा था

खबरे आपकी आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग (Moulabagh) मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह जमीन पर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृत युवक मूल रूप से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी लवकुश साह है। फिलहाल वह मौलाबाग में किराये का मकान लेकर रहता है। रमना मैदान के पास वह गोलगप्पे का स्टॉल लगाता था।

उसके परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह सुबह भी दुकान का सामान ठेले पर लोड कर रहा था। तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन स्वेच्छा से पोस्टमार्टम कराये बिना ही शव लेकर घर चले गये। बताया जाता है कि मृत युवक परिवार में पत्नी रीता देवी, पुत्र आर्यन और एक पुत्री सोनाली है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी रीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- गोल्डन कार्ड बनाने के बाद 5 लाख तक का होगा नि:शुल्क इलाज

पढ़े :- नकल तैयार करने को लेकर परीक्षार्थी हुए थे लेट, अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular