HomeNewsउतर प्रदेशमाफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत

देश के प्रतिष्ठित परिवार का सदस्य, उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वह बांदा जेल में बंद था।

Mukhtar Ansari:- देश के प्रतिष्ठित परिवार का सदस्य, उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वह बांदा जेल में बंद था।

  • हाइलाइट :- Mukhtar Ansari
    • राजनीतिक खानदान से था मुख्तार अंसारी
    • भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी चाचा लगते थे

देश के प्रतिष्ठित परिवार का सदस्य, उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वह बांदा जेल में बंद था। गुरुवार शाम को उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

मुख्तार अंसारी 5 बार विधायक रह चुका है। वह 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई थी। 60 साल के मुख्तार अंसारी ने हाल ही में कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसे जेल में धीमा जहर दिया जा रहा है। उसकी मौत के बाद बांदा, मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बांदा में मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

राजनीतिक खानदान से था मुख्तार अंसारी
मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में 3 जून 1963 को हुआ था. उसके पिता का नाम सुबाहउल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के परिवार की पहचान एक प्रतिष्ठित राजनीतिक खानदान की है। 17 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद मुख्तार अंसारी के दादा डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे।

मुख्तार अंसारी के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को 1947 की लड़ाई में शहादत के लिए महावीर चक्र दिया गया था।जबकि मुख्तार अंसारी के पिता सुबहानउल्लाह अंसारी गाजीपुर की राजनीति में सक्रिय रहे थे। उनकी बेहद साफ-सुथरी छवि रही है। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रिश्ते में तो मुख्तार अंसारी के चाचा लगते हैं।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular