HomeNewsउतर प्रदेशमहाकुंभ में नाथ संप्रदाय, जिससे ताल्लुक रखते हैं CM योगी

महाकुंभ में नाथ संप्रदाय, जिससे ताल्लुक रखते हैं CM योगी

Nath community in Maha Kumbh: नाथ संप्रदाय का अखाड़ा महाकुंभ का ऐसा अकेला अखाड़ा है, जो शाही स्नान नहीं करता है।

Nath community in Maha Kumbh: नाथ संप्रदाय का अखाड़ा महाकुंभ का ऐसा अकेला अखाड़ा है, जो शाही स्नान नहीं करता है। नाथ अखाड़े के संत योगी अजयनाथ बताते हैं कि शाही स्नान करने के विवाद को देखते हुए उनके अखाड़े ने कुंभ में शाही स्नान करना बंद कर दिया।

  • हाइलाइट्स: Nath community in Maha Kumbh
    • सीएम योगी के शिष्य नाथ संप्रदाय के संत योगी अजयनाथ
    • नाथ संप्रदाय अखाड़े के अंदर चार विशाल वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर

Nath community in Maha Kumbh: प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ का आकर्षण यहां आयोजन के समय बसने वाले अखाड़े हैं। महाकुंभ में सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के अलावा एक और VVIP अखाड़ा भी है। यह अखाड़ा ताल्लुक रखता है यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से। महाकुंभ के सेक्टर-18 में ओल्ड जीटी मार्ग पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाथ अखाड़ा बना है।

प्रयागराज महाकुंभ में सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के वैभव से अलग कुंभ क्षेत्र में एक और VVIP अखाड़ा है नाथ अखाड़ा। नाथ संप्रदाय से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी ताल्लुक रखते हैं। महाकुंभ के सेक्टर-18 में ओल्ड जीटी मार्ग पर नाथ अखाड़ा 600×400 के रकबे में बसाया गया है।

Jay

पढ़ें: क्या है अमृत स्नान का महत्व, कैसे शुरू हुई परंपरा और 2025 में किन तिथियों पर शाही स्नान

चार विशाल वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर : अखाड़े के अंदर चार विशाल वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर लग गए हैं, जिसमें अलग-अलग गतिविधियां होंगी। अखाड़े की व्यवस्था देख रहे सीएम योगी के शिष्य नाथ संप्रदाय के संत योगी अजयनाथ बताते हैं कि एक हैंगर में नाथ संप्रदाय के संतों के प्रवचन होंगे। दूसरे हैंगर में संप्रदाय के अनुयायियों को जगह दी जाएगी। तीसरे हैंगर में विशाल रसोई बन रही है। चौथे और अंतिम हैंगर में गुरु महाराज सीएम योगी जी खुद आएंगे और उनका मंत्रिमंडल भी यहां मौजूद रह सकता है।

पढ़ें : आस्था का भव्य संगम: एकांतवास छोड़कर महाकुंभ में पहुंचे सन्यासी

शाही स्नान नहीं करेगा नाथ संप्रदाय अखाड़ा: महाकुंभ आने वाले सभी साधु-संतों की सबसे बड़ी चाहत होती है शाही स्नान में स्नान करने की। सनातन धर्म के 13 अखाड़ों में तो पहले स्नान करने के विवाद में हजारों साधु मारे भी जा चुके हैं। शाही स्नान में स्नान करने की इस चकाचौंध से नाथ संप्रदाय ने अपने आप को अलग रख रहा है। योगी अजयनाथ बताते हैं कि नाथ संप्रदाय के लिए उसकी साधना सर्वोपरि है। इसलिए वह वैभव और शाही स्नान में स्नान की परंपरा से अपने को अलग रखते हैं।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
डाॅ. आर.एन.यादव
डाॅ. आर.एन.यादव
डॉ.ए. अहमद
डॉ.ए. अहमद
sharda

Most Popular