HomeNewsउतर प्रदेशदिल्ली और उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर भंडारे का आयोजन

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर भंडारे का आयोजन

Yogi Ajay Nath - BJP: गोरखनाथ पीठ के संत योगी अजय नाथ ने मिल्कीपुर व दिल्ली की जनता जनार्दन सहित समस्त देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Yogi Ajay Nath – BJP: गोरखनाथ पीठ के संत योगी अजयनाथ ने भाजपा की जीत पर राम मंदिर वृंदावन अचलटूंगी में भव्य भंडारे का आयोजन किया।

  • हाइलाइट्स: Yogi Ajay Nath – BJP
    • कहा: गुरु महाराज के प्रयासों का परिणाम है कि अयोध्या अब विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर है

Yogi Ajay Nath – BJP : उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत और दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के साथ सरकार बनाने को लेकर योगी अजयनाथ ने जनता के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। इस अवसर पर गोरखनाथ पीठ के संत योगी अजय नाथ ने दिल्ली की जनता जनार्दन एवं समस्त देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

योगी अजयनाथ ने कहा कि यह जीत न केवल राजनीतिक पटल पर भाजपा के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है, बल्कि यह सांस्कृतिक पुनरुत्थान और विकास के एक साझा दृष्टिकोण को भी रेखांकित करती है। इस जीत के परिप्रेक्ष्य में, राम मंदिर वृंदावन अचलटूंगी में योगी अजय नाथ के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

योगी अजय नाथ ने कहा कि अयोध्या, जो सदियों से भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र रहा है, मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत विशेष महत्व रखती है। भाजपा सरकार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गुरु महाराज (योगी आदित्यनाथ) के प्रयासों का परिणाम है कि अयोध्या अब विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर है। भाजपा पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का प्रयास कर रही है, इससे देश विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़त जा रहा है।


RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular