Sunday, February 8, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया थाना क्षेत्र के बरजा मोड़ के समीप से पुलिस ने जब्त...

बिहिया थाना क्षेत्र के बरजा मोड़ के समीप से पुलिस ने जब्त किया गर्भवती महिला का शव

  • मायके बात करने के विवाद में पति से झगड़े के बाद गर्भवती महिला ने की खुदकुशी
  • बिहिया थाना क्षेत्र बेलवनिया गांव की शुक्रवार की सुबह की घटना
  • बिहिया थाना क्षेत्र के बरजा मोड़ के समीप से पुलिस ने जब्त किया शव
  • पिता का आरोप: मायके बात करने पर पति ने गला दबाकर की हत्या
  • शुरुआती जांच में पुलिस मान कर चल रही खुदकुशी
  • शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Belvaniya Murder or suicide/Bihar/Ara: भोजपुर जिला अंतर्गत बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में शुक्रवार दोहपर एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके वाले परिजनों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। उसका शव बरजा मोड़ के समीप बरामद किया गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी उपेंद्र तुरहा की 22 वर्षीया पत्नी गुड़िया देवी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महादेवगंज गांव निवासी व मृतका के पिता शंकर तुरहा ने अपनी बेटी गुड़िया देवी की शादी वर्ष 2022 के जुलाई माह में बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी दीनानाथ तुरहा के पुत्र उपेंद्र तुरहा से पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। वह दो माह की गर्भवती थी।

Belvaniya Murder or suicide: इधर, मायके वाले उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है। पिता शंकर तुरहा द्वारा उसके पति पर ही मायके बात करने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। कहा जा रहा है कि साक्ष्य मिटाने को शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जाया जा रहा था। बीच रास्ते में शव को पकड़ा है। इधर, पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की तफ्तीश कर रही है।

बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महादेवगंज गांव के रहने वाले शंकर तुरहा ने बताया कि उनकी बेटी गुड़िया की शादी 2022 के जुलाई माह में बेलवानिया गांव निवासी दीनानाथ तुरहा के पुत्र उपेंद्र तुरहा के साथ की थी। बड़ी बेटी की शादी भी उसी घर में हुई है। गुड़िया का पति हमेशा मायके में मां सहित अन्य से फोन पर बात करने से मना करता था। उसे लेकर मारपीट भी करता था। गुरुवार को गुड़िया अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसके बाद उनके दामाद ने गल दबाकर सकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को जलाने भी ले जा रहे थे।

हालांकि बिहिया थाने की पुलिस शुरुआती जांच में खुदकुशी की घटना मान कर चल रही है। थाना इंचार्ज का कहना है कि शुरुआती जांच में फांसी लगाने की बात ही सामने आ रही है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आ सकेगा। बताया कि मायके वालों की ओर से अभी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Belvaniya Murder or suicide:सिकंदराबाद प्राइवेट नौकरी करता था पति, हाल में आया था गांव

बताया जा रहा है कि गुड़िया देवी का पति सिकंदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। वह हाल के दिनों में ही गांव आया था। तब से गांव पर ही था। सूत्रों के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झड़ेगा होता रहता था। उसी क्रम में शुक्रवार को मोबाइल पर बात करने को दोनों में झगड़ा हुआ था। उसके बाद गुड़िया देवी ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि गुड़िया अपने दो भाई और चार बहन में तीसरे स्थान पर थी। घटना के बाद उसे मायके में कोहराम मच गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular