Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeराजनीतभव्य नामांकन सभा से विपक्ष को धाराशायी करने में जुटें राधाचरण साह

भव्य नामांकन सभा से विपक्ष को धाराशायी करने में जुटें राधाचरण साह

NDA candidate:राजग प्रत्याशी राधा चरण साह का नामांकन 14 मार्च को

कार्यकर्ताओ के बैठक में नामांकन की तैयारी पर हुआ विचार विमर्श

कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों की मदद से होगा भव्य नामांकन सभा: राधा चरण

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

खबरे आपकी बिहार/भोजपुर: आरा बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन से राजग प्रत्याशी (NDA candidate) के रूप में राधा चरण साह के घोषणा के बाद आज विभिन्न निकाय के जन प्रतिनिधियों और राजग कार्यकर्ताओं की बैठक राधा चरण साह के अनाइठ मठिया आवास पर आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि तथा राजग के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी तथा संचालन जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया। आगामी 14 मार्च को राजग प्रत्याशी के भव्य नामांकन और सुनिश्चित जीत पर चर्चा की गयी।

बैठक को सम्बोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा के एक-एक साथी चुनाव के प्रति समर्पित हैं। इन्होंने कहा कि आधिकारिक घोषणा के पूर्व से सर्व विदित था और हमारे सभी साथी प्रत्याशी राधा चरण साह को जीत दिलाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं संचालन करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस चुनाव में हमारे राजग गठबंधन के सभी स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि चुनाव में तन मन धन से लगे हुए हैं। आप सबके सहयोग से जीत सुनिश्चित है लेकिन थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है।

NDA candidate: नामांकन सभा को भव्य बनाने में जुटे पूर्व विधायक

NDA candidate RadhaCharan Sah

वहीं पूर्व विधायक द्वय विजयेंद्र यादव और प्रभु राम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजग के सभी साथी और चुनाव में लगे जनप्रतिनिधि लगातार चुनाव में जीत दिलाने हेतु प्रयास कर रहे हैं। इन सभी के कार्यों को देख कर हमारे नेता भी चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त है । लेकिन हम सभी को तब तक लगातार मेहनत करना है जब तक एक एक मत प्रत्याशी के पक्ष में न पड़ जाए। इन लोगों ने कहा कि नामांकन सभा को इतना भव्य बनाना है कि विपक्ष नामांकन से ही धाराशायी हो जाए।

वहीं NDA candidate राधा चरण सेठ जी ने कहा कि आप सभी के सेवा में हम दिन रात लगे रहते है। जिसने भी जहाँ भी जिस कार्य के लिए याद किया हम वहां पहुचने का कार्य किए। आप सभी का भरपूर सहयोग हमें मिलेगा ऐसा मुझे विश्वास है। इन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने आप को प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़े मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमलोगों की जीत होगी। NDA candidate ने 14 मार्च को नामांकन सभा में आने के लिए आमंत्रित किया तथा इसे भव्य नामांकन सभा बनाने का आग्रह किया। पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव विजेंद्र यादव ने कहा कि हमारी जीत सुनिश्चित है। हमें बड़ी जीत हासिल करनी है इसके लिए हमें अंत तक मेहनत करने की जरूरत है। बैठक में सभी स्तर पर चुनाव संचालन समिति बनाने का निर्णय हुआ। अंत में धन्यबाद ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव ने दिया।

बैठक में शामिल प्रमुख लोगो में भाई ब्रह्मेश्वर, कामेश्वर कुशवाहा, भगवान सिंह,अंजनी कुमार सिंह, सुशील तिवारी, पप्पू चौबे, शुष्मलता कुशवाहा, अशोक शर्मा, संजय मेहता,राजीव रंजन श्रीवास्तव, शंभु प्रसाद सोनी, जिला पार्षद वंदना राजवंशी, उदय शंकर सिंह, उमेश चंद्र पांडे, मदन स्नेही, रमेश सिंह, विनय बेलाउर,विजय कुशवाहा, जय प्रकाश चौधरी, सुनील पाठक, विष्णु कांत तिवारी, सुधीर सिंह,जीतू चौरसिया,वैजनाथ सिंह, राजीव रंजन सिंह,जिला पार्षद पूनम कुशवाहा,शत्रुध्न कुशवाहा,विनोद सिंह, झूलन गोंड,मुखिया महेश ठाकुर, मुखिया गुड्डू साह,फिरोजा खातून,अभय विश्वास भट्ट,बमबम तिवारी,मुकुल सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि विकाश सिंह,मुखिया सतेंद्र नारायण सिंह,गोपाल पांडेय,रामधनी भारती, राजेन्द्र चंद्रवंशी,कन्हैया साह,अमित सम्राट, उज्ज्वल सिंह,चीकू सिंह, विधा सागर पांडेय,शुशील सिंह टाइगर,भीम सिंह, भीम पटेल,राजकुमार पटेल, दया शंकर यादव,चिंटू पांडेय, टिंकू राय,डॉ शशि कुशवाहा, रंग बहादुर यादव, मुखिया महेंद्र प्रसाद,विकास ठाकुर, दया सागर यादव समेत त्रीस्तरीय जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष एवं जनता दल यूनाइटेड के सभी प्रखंड अध्यक्ष तथा जदयू भाजपा की जिला कमेटी एवं प्रदेश के कई नेता गण मौजूद थे।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular