HomeNewsआरा में नये वनवे सिस्टम से यात्रियों को परेशानी, खत्म नहीं हो...

आरा में नये वनवे सिस्टम से यात्रियों को परेशानी, खत्म नहीं हो रही जाम की समस्या

बिहार: आरा शहर को जाम से निजात के लिये शुरू की गयी नयी वनवे (New one way ara) व्यवस्था अब आम लोगों के लिये जंजाल बनता जा रहा है। एसपी की पहल पर शुरू की गयी नयी वनवे व्यवस्था से आम लोगों को तो खासी परेशानी हो रही है। जाम से शहर को छुटकारा तो नहीं मिला, उल्टे अब लोगों को शहर में इंट्री करने के लिये लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। या यूं कहें कि शहर की परिक्रमा करनी पड़ रही है। ऐसे में कम होने के बदले जाम बढ़ता ही जा रहा है।

jay kumar

New one way ara पीरो की ओर से आने वाले छोटे चारपहिया वाहन को शहर में जाने के लिये लगाना पड़ रहा चक्कर

महावीर टोला में नो इंट्री की उड़ती रही धज्जियां, दोनों ओर से बेरोकटोक आते रहे वाहन

वहीं पुलिस की लापरवाही के कारण सोमवार को शहर में कई जगहों पर नो इंट्री की भी घज्जियां उड़ती रही। महावीर टोला में दोपहर में दोनों ओर से वाहनों को आते-जाते देखा गया। इससे दोपहर में भयंकर जाम लगा रहा।

शहर के बिहारी मिल व पूर्वी गुमटी के पास जाम में घंटों फंस रहे वाहन 

भोजपुर में संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस गांव में सरेराह गर्म पानी डाल कर शख्स की हत्या

इधर, नये वन वे (New one way ara) सिस्टम के अनुसार पीरो व जगदीशपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बिहारी मिल, पूर्वी गुमटी होते ही शहर में इंट्री करने की अनुमति है। छोटे चार पहिया वाहनों पर भी यह नियम लागू है। ऐसे में बाजार समिति, कतिरा और पकड़ी जाने वाले वाहनों को आधे शहर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

वहीं बिहारी मिल व पूर्वी गुमटी के पास दोनों ओर से वाहनों के आने-जाने के कारण भी जाम लग जा रहा है। बिहारी मिल के पास अक्सर जाम लगा रहता है। इस कारण लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। 
बता दें कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिये एसपी हर किशोर राय द्वारा वनवे व नो इंट्री सिस्टम लागू की गयी है। 

Bhojpur news राजद कार्यकर्ताओं की टिकट दावेदारी से वर्तमान विधायकों की स्थिति पर पड़ता असर

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular