Homeबिहारभोजपुरभोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा दस पुलिस अफसरों का नव पदस्थापन

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा दस पुलिस अफसरों का नव पदस्थापन

Bhojpur police officers posting : अपराध पर नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु दस पुलिस अफसरों को एसपी प्रमोद कुमार यादव ने इधर से उधर किया है।

Bhojpur police officers posting : अपराध पर नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु दस पुलिस अफसरों को एसपी प्रमोद कुमार यादव ने इधर से उधर किया है।

  • हाइलाइट : Bhojpur police officers posting
    • पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जिलादेश जारी

आरा: भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने जिले में अपराध पर नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु दस पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया है। इसमें पांच दारोगा, चार प्रशिक्षु दारोगा और एक सहायक अवर निरीक्षक हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जिलादेश जारी कर दिया गया है। जारी जिलादेश में पुलिस अफसरों को 24 घंटे के अंदर अपने-अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

जारी जिलादेश के मुताबिक उदवंतनगर थाना से प्रापुअनि पंकज कुमार को चांदी थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नवादा थाने से प्रापुअनि बबलू कुमार को सहार थाना, आरा नगर थाना के प्रापुअनि सुमंत कुमार को आरा नवादा थाना, अजीमाबाद थाना के प्रापुअनि आफताब आलम को जगदीशपुर थाना, चांदी थाना के सहायक अवर निरीक्षक रत्नेश्वर तिवारी को सिन्हा थाना, जगदीशपुर थाना के पुअनि प्रभात कुमार को अजीमाबाद थाना में पदस्थापन किया गया।

वहीं पुलिस केंद्र भोजपुर से पुअनि ब्रजेश कुमार को एफएसएल टीम भोजपुर में पदस्थापना किया गया है। पुलिस केंद्र से पुअनि सुशांत कुमार को नगर थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस केंद्र से पुअनि रौशन कुमार को डीआईयू शाखा में तैनात किया गया है। पुलिस केंद्र से पुअनि से अनिल कुमार को उदवंतनगर थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular