Homeराजनीतआरा में हुआ "फिर से नीतीश कुमार" गाने का विमोचन

आरा में हुआ “फिर से नीतीश कुमार” गाने का विमोचन

जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विष्णु मिश्रा के प्रयास से हुआ गाने का विमोचन

आरा शहर के बाबू बाजार स्थित विधान पार्षद के आवास पर शुक्रवार को जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विष्णु मिश्रा के द्वारा “फिर से नीतीश कुमार” गाने (Nitish Kumar song) का विमोचन कार्यक्रम आयोजन किया गया।

कार्यक्रम शुरुआत में ही जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विष्णु मिश्रा के द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विधान पार्षद सह जदयू नेता राधाचरण साह, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव एवं जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने किया विमोचन

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का बिहिया चौरस्ता पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया

गाने का विमोचन मुख्य अतिथि विधान पार्षद सह जदयू के वरिष्ठ नेता राधाचरण साह, संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र कुमार यादव एवं जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

इस मौके पर विधान पार्षद राधाचरण साह ने कहा कि भोजपुरी गायक सुभाष राय एवं गीतकार विनय बेलाउर संगीत पंचम स्टूडियो के द्वारा मुख्यमंत्री के कार्य को देखकर उन्होंने संगीत (Nitish Kumar song) के सुर में सुर मिलाए। बिहार में शराबबंदी से लेकर जंगल राज तक का चर्चा किया गया है।

पूर्व विधायक विजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए दो सौ के पार जीतेगी।(Nitish Kumar song) नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सभी खुशहाल हैं एवं हमारा बिहार विकास की ओर अग्रसर है। नीतीश कुमार एवं सुशील मोदी के नेतृत्व में एनडीए मजबूत है और महागठबंधन को ध्वस्त करने में जनता हमारे साथ खड़ी है।

इस मौके पर विष्णु मिश्रा ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनेगी और हमारे(Nitish Kumar song) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। बिहार में विकास की गंगा बह रही है तथा कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान एनडीए में हर तत्व के लोग को मिल रहा है। हमारा एनडीए मजबूत है।

अध्यक्षता विष्णु मिश्रा तथा संचालन दारा सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, जदयू महानगर अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ पुतुल, भीम पटेल, युवा नेता तहसीन रजा, ब्रह्मेश्वर सिंह बेहरा, जितेंद्र राम, मोहित सिंह, मृत्युंजय भारद्वाज, उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष मुकुल सिंह, प्रवक्ता शंभू प्रसाद सोनी, युवा जिलाध्यक्ष चीकू सिंह, अंकित तिवारी, अविनाश मिश्रा, अंकित सिंह, नाथू राम, उर्मिला उपाध्याय, भोजपुरी गायक सुभाष राय, गीतकार विनय बेलाउर सहित कई लोग उपस्थित थे

नकली सोने की गुल्ली दिखाकर झटके दस हजार

बाणसागर जलाशय से मंगलवार को सोन नदी में छोडा गया 179375 क्यूसेक पानी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular