Homeबिहारभोजपुरप्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भोजपुर जिले के...

प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भोजपुर जिले के कई प्रखंडों में गोलबंदी शुरू

Bhojpur News: भोजपुर जिले में 14 प्रखंड हैं, जहां 2021 में पंचायत चुनाव में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का पंचायत समिति सदस्यों की ओर से चयन किया गया था।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • प्रखंडों में प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की हलचल
    • चुनाव के 2 वर्ष बाद अविश्वास प्रस्ताव लाए जा सकते हैं

Bhojpur News आरा: भोजपुर जिले के कई प्रखंडों में प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No-confidence motion) लाने के लिए गोलबंदी शुरू हो गई है। जनवरी में कई प्रखंडों में अविश्वास प्रस्ताव आने की संभावना है। पंचायत चुनाव के 2 वर्ष इसी माह पूरे हो रहे हैं। प्रावधान के अनुसार चुनाव के 2 वर्ष बाद अविश्वास प्रस्ताव लाए जा सकते हैं।

जिन प्रखंडों में हलचल तेज है उसमें आरा सदर, शाहपुर, बिहिया, गाड़हनी प्रखंड शामिल है हालांकि, आधिकारिक तौर पर निर्वाचन पदाधिकारी को अब तक कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। लेकिन इन प्रखंडों में कई सदस्य विश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर सक्रिय हो गए हैं तथा अपने पक्ष में पंचायत समिति सदस्यों को करने की कवायद तेज कर दी है।

जानकारों का यह भी कहना है कि भोजपुर जिले के कुछ और प्रखंडों में जनवरी में अविश्वास प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। भोजपुर जिले में 14 प्रखंड हैं, जहां 2021 में पंचायत चुनाव में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का पंचायत समिति सदस्यों की ओर से चयन किया गया था। चुनाव के 2 साल के बाद ही प्रखंड प्रमुख या उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लाए जा सकते हैं।

ज्यादातर प्रखंडों में वैसे सदस्य और विश्वास प्रस्ताव को लेकर सक्रिय हैं जो पिछली बार प्रखंड प्रमुख या उप प्रमुख नहीं बन पाए थे। विपक्षी सदस्य अभी से ही सक्रिय हो गए हैं तथा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गोलबंदी कर रहे हैं।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular