Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारभोजपुर में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

भोजपुर में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

शौचालय की टंकी बनाने को लेकर हुआ था विवाद

लॉक डाउन के कारण दिल्ली से गांव लौटा आया था मृतक

आरा। शाहपुर थाना क्षेत्र के बीमारी गांव में गुरुवार की देर शाम जमीनी विवाद में एक अधेड़ की ईट-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव तथा आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक स्व. राम कपिल सिंह का 55 वर्षीय पुत्र जनार्दन सिंह है। मृतक दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते थे। लॉक डाउन होने के कारण वे अपने बेटे के साथ घर आए हुए थे। इसी बीच घर पास शौचालय की टंकी बनाने को लेकर गुरुवार की देर शाम विवाद उत्पन्न हुआ। इसके बाद दोनों ओर से ईट पत्थर चले। इसमें जनार्दन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार की देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि इस संबंध में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे गांव के जवाहिर सिंह, उसकी पत्नी, पुत्र व पुत्री को आरोपित बनाया गया है। मुख्य आरोपित बिमारी गांव निवासी जवाहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएम ने ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों को दी सख्त चेतावनी

अन्य खबरें देखें- फेसबुक पेज (खबरें आपकी)

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular