Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजऑर्केस्टा संचालक कांड: पत्नी बोली पति ने की खुदकुशी

ऑर्केस्टा संचालक कांड: पत्नी बोली पति ने की खुदकुशी

Ramkumar pandey suicide case: शादी समारोह से सुबह ही अपने घर लौटे थे ऑर्केस्टा संचालक

jay kumar

आरा। बताया जाता है कि रविवार की रात रामकुमार पांडेय की ऑर्केस्टा पार्टी शादी समारोह में प्रोग्राम देने खजुरियां गांव गयी थी। उसमें संचालक भी गये थे। सोमवार की सुबह ही वह अपने घर लौटे थे। उसके कुछ देर के बाद ही घटना हो गयी। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चायें भी चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद ऑर्केस्ट्रा संचालक द्वारा खुद सिर में गोली मार आत्महत्या कर ली गयी। इसके अलावे कुछ अन्य चर्चा भी चल रही है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बताया जाता है कि ऑर्केस्टा संचालक अपने चार भाई व चार बहन में दूसरे स्थान पर था। उनके परिवार में मां कुसुम देवी, पत्नी हेमा पांडेय, पुत्री रिद्धि कुमारी, सिद्धि कुमारी और एक पुत्र निखिल राज है। घटना के बाद उनके घर में हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद उनकी मां कुसुम देवी, पत्नी हेमा कुमारी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Ramkumar pandey suicide case: संचालक की मौत से मायूस हुए आर्केस्ट्रा बुक कराने वाले 

Ramkumar pandey suicide case

ऑर्केस्टा संचालक राम कुमार पांडेय की मौत की खबर शहर सहित पूरे जिले में जंगल की आग की तरह फैल गई। घटना के बाद गोला मोहल्ला मोड़ के आसपास की दुकानें बंद रही। लोगों ने बताया कि वह काफी उम्दा किस्म का कलाकार था। बहुत कम ही समय में उसने अपनी मेहनत से नाम कमाया था। इधर, उनकी मौत से कुछ लोगों को काफी मायूसी हुई। बताया जाता है कि कई लोगों की ओर से तिलक और शादी विवाह के मौके पर उनका ऑर्केस्ट्रा बुक कराया था। उसका एडवांस भी दे दिया था। ऐसे में उनकी मौत की खबर सुनते ही लोग मायूस हो गए। बताया जाता है कि सोमवार को ही करीब 4 सट्टा बुक था। वहीं घटना के बाद उनकी ऑर्केस्टा पार्टी की अधिकतर डांसर भी घर लौट गयी हैं।

संचालक की पत्नी बोली: ऑर्केस्टा प्रोग्राम के तनाव को लेकर पति ने की खुदकुशी

ऑर्केस्टा संचालक की खुदकुशी के मामले में उनकी पत्नी की ओर से थाने में एक आवेदन दिया गया है। उसमें ऑर्केस्टा प्रोग्राम के तनाव को लेकर गोली मार खुदकुशी किये जाने की बात कही गयी है। संचालक की पत्नी हेमा पांडेय द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार सोमवार की सुबह उनके पति बोल रहे थे कि कल के प्रोग्राम को लेकर बहुत तनाव हो गया है। मन कर रहा है कि गोली मार लूं। उसके बाद उन्होंने पॉकेट से पिस्तौल निकाल कर सर में गोली मार ली।

पढ़ें: आरा में ऑर्केस्ट्रा संचालक राम कुमार पांडेय को लगी गोली

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular