Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeNewsCrimeभोजपुर: दो युवक के आपसी झगड़े में फायरिंग - राहगीर को लगी...

भोजपुर: दो युवक के आपसी झगड़े में फायरिंग – राहगीर को लगी गोली

Virendra Paswan shot-जख्मी मजदूर का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

खबरे आपकी आरा। आरा छपरा-फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पचैना बाजार पर शनिवार की सुबह हथियारबंद बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में एक मजदूर को गोली लग गई। जख्मी मजदूर को गोली बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

Virendra Paswan shot – जानकारी के अनुसार जख्मी पचैना बाजार निवासी जय किशुन पासवान का 45 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पासवान है। वह पेशे मजदूर है। घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है।

Virendra Paswan was shot
पचैना बाजार – दो युवक के आपसी झगड़े में फायरिंग – वीरेंद्र पासवान को लगी गोली

पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे

इधर, जख्मी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि आज सुबह वह पचैना बाजार पर खड़ा था। तभी दो युवक आपस में झगड़ा करने लगे। उसी दौरान अचानक एक युवक द्वारा फायरिंग कर दिया गया। जिसमें उसे गोली लग गई।इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जबकि दूसरी ओर कोईलवर थाना इंचार्ज ने बताया कि दो युवकों के बीच कुछ दिनों से विवाद चला रहा है। आज सुबह दोनों युवक बाजार पर आपस में झगड़ा कर रहे थे। तभी एक युवक द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें गोली लगने से मजदूर जख्मी हो गया। हालांकि घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

पढ़ें- कांग्रेस नेता की गैस एजेंसी से दिनदहाडे़ डेढ़ लाख की लूट-चार से पांच राउंड फायरिंग

पढ़ें- आरा शहर के विष्णु नगर से एक जून को अगवा की गयी थी फौजी की बेटी-पुलिस तफ्तीश

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular